फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   53 people corona infected in the district, including 15 school children.

15 स्कूली बच्चों सहित जिले में 53 लोग कोरोना संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 03:37 AM IST
विज्ञापन
53 people corona infected in the district, including 15 school children.
हल्द्वानी/नैनीताल। एक महीने बाद जिले में मंगलवार को 53 कोविड पॉजिटिव केस आने से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है। इनमें वीरभट्टी स्थित पार्वती प्रेमा साह जगाती स्कूल के 15 बच्चे भी शामिल हैं। सभी बच्चों को कोविड केयर सेंटर सूखाताल में क्वारंटीन कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन ने अनिश्चित कालीन अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि पार्वती प्रेमा साह जगाती के बच्चों की सोमवार को हल्द्वानी में कोरोना जांच की गई। मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद 15 बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। डॉ. धामी ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि बीडी पांडे अस्पताल में आकर छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन

9 फरवरी को एक छात्र को आया था बुखार
नैनीताल। प्रधानाचार्य नरेंद्र ने बताया कि 19 फरवरी को दसवीं कक्षा के एक छात्र को बुखार की शिकायत हुई थी। स्कूल में तैनात डॉक्टर ने छात्र की जांच की, जिसके बाद छात्र को अन्य विद्यार्थियों से अलग रखने के साथ ही उसके अभिभावकों को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन अभिभावक उसे हल्द्वानी स्थित अपने घर ले गए, जहां उन्होंने छात्र की कोविड जांच कराई और वह पॉजिटिव निकला। प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्हें छात्र के पॉजिटिव होने की जानकारी 27 फरवरी को मिली। इसके बाद उसके संपर्क में आए छात्रों को चिह्नित कर 20 छात्रों को अन्य से अलग किया गया। 28 फरवरी को इन बीस छात्रों की बीडी पांडे अस्पताल में कोरोना जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि उक्त सभी दसवीं कक्षा के छात्र हैं।
विद्यालय पूरी तरह से छात्रावास सुविधा वाला स्कूल है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में अवकाश घोषित होने की सूचना पर अभिभावक अपने पाल्यों को लेने स्कूल पहुंचने लगे हैं। बताया कि होली के बाद ही स्कूल खोलने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि जिले में एक जनवरी को कोरोना के 87 केस आए थे, उसके बाद कोरोना का ग्राफ गिरता रहा। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत के मुताबिक मंगलवार को 870 सैंपल आईटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। 248 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
बुजुर्गों में उत्साह, 167 ने लगाया टीका
हल्द्वानी। जिले में मंगलवार को सात केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन हुआ। इसमें से 167 बुजुर्ग और 15 बीमार व्यक्तियों को टीका लगाया गया। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत के मुताबिक बुधवार को 18 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। इनमें पीएचसी पीरुमदारा, सीएससी भीमताल, कालाढूंगी, रामगढ़, सुयालबाड़ी, भवाली, पीएचसी पदमपुरी, ओखलकांडा, पांडेनवाड़, ज्योलीकोट, बैलपड़ाव, मोटाहल्दू, बीडी पांडे, हल्द्वानी महिला अस्पताल, बेस अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बांबे अस्पताल शामिल हैं।
नौ प्राइवेट अस्पतालों में होगा टीकाकरण
हल्द्वानी। अटल आयुष्मान योजना से जुड़े जिले के नौ निजी अस्पतालों में भी बुजुर्ग और बीमार लोगों का कोराना टीकाकरण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रयास तेज कर दिए हैं। बांबे अस्पताल में तो मंगलवार से टीकाकरण शुरू भी हो गया जबकि नीलकंठ और वेदांता अस्पताल में टीकाकरण के लिए बुधवार को कर्मियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि निजी अस्पतालों के प्रबंधन से टीकाकरण शुरू किए जाने के संबंध में वार्ता हो रही है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही चयनित निजी अस्पतालों को करना होगा। इसमें सीजीएचएस योजना से जुड़े अस्पतालों में भी टीकाकरण होगा।
प्राइवेट अस्पतालों को 150 रुपये में मिलेगी वैक्सीन
हल्द्वानी। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण का विकल्प चुनने वाले बुजुर्ग और बीमार लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाई जा रही है जबकि निजी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए 250 रुपये देने होंगे। स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों को वैक्सीन 150 रुपये में उपलब्ध कराएगा। 100 रुपये निजी अस्पताल अपनी सेवाओं के शामिल कर 250 रुपये टीकाकरण के लेंगे। टीकाकरण के लिए स्वयं पंजीकरण व ऑन-स्पॉट पंजीकरण दोनों प्रकार की सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना में चयनित निजी अस्पतालों में नीलकंठ, सिटी हास्पिटल, बांबे, आईक्यू, वेदांता, दृष्टि, बहुगुणा अस्पताल, राही केयर और रामनगर का ब्रजेश अस्पताल शामिल हैं।
टीकाकरण के लिए चाहिए ये जरूरी दस्तावेज
बुजुर्गों और बीमार लोगों को टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर स्मार्ट कार्ड, फोटो के साथ पेंशन डॉक्यूमेंट आदि में से किसी एक दस्तावेज को प्रस्तुत करना होगा।
ऐसे कराएं पंजीकरण
आप cowin.gov.in वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं। इस पर आपको अपना मोबाइल नंबर या फिर आधार नंबर दर्ज करना होगा। फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद आपका नाम इस पर पंजीकृत हो जाएगा।

कमिश्नर समेत 89 को लगा कोरोना टीका
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में कुमाऊं कमिश्नर अरविंद ह्यांकी समेत 89 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया है। पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि बुजुर्गों को टीकाकरण में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed