फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जश्न ए बचपन की कार्यशाला 27 मई से 1 जून तक

जश्न ए बचपन की कार्यशाला 27 मई से 1 जून तक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
जश्न ए बचपन की कार्यशाला 27 मई से 1 जून तक
रामनगर (नैनीताल)। रचनात्मक शिक्षक मंडल की बैठक रविवार को प्राथमिक पाठशाला घासमंडी में हुई। इसमें ग्रीष्मावकाश के दौरान 27 मई से एक जून तक स्कूली बच्चों के लिए जश्न-ए-बचपन नाम से थियेटर कार्यशाला होगी। इसके संयोजक नवेंदु मठपाल ने बताया कि थियेटर कार्यशाला ढेला और रामनगर में दो स्थानों पर होगी। थियेटर प्रशिक्षक के रूप में निदेशक कपिल शर्मा के नेतृत्व में संगवारी दिल्ली की 20 सदस्यीय टीम आएगी। कार्यशाला के बाद जून प्रथम सप्ताह में थियेटर टीम पहाड़ के विद्यालयों में भी जाएगी। माह में दो बार शहर के आसपास के क्षेत्रों में बच्चों समेत आम जनता को देश-विदेश की चर्चित फिल्में भी निशुल्क दिखाई जाएंगी। मई दिवस की पूर्व संध्या पर 30 अप्रैल को ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित फिल्म लाइफ इज ब्यूटीफुल से इसकी शुरुआत होगी। यह फिल्म मंडी समिति के नजदीक स्थित कॉपर रेस्टोरेंट में शाम साढ़े पांच बजे से दिखाई जाएगी। फिल्म शो पूर्णतया निशुल्क होगा। इस दौरान में नंदराम आर्य, सुभाष गोला, प्रकाश फुलोरिया, गिरीश मेंदोला, बालकृष्ण चंद, जीतपाल कठैत, महेश जोशी, सुरेंद्र लाल आदि थे।
विज्ञापन


जश्न-ए-बचपन की कार्यशाला 27 मई से होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed