{"_id":"5cc4c134bdec220734072e57","slug":"51556398388-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकनिक स्पाटों में शौचालय तक की व्यवस्था नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकनिक स्पाटों में शौचालय तक की व्यवस्था नहीं
विज्ञापन
मोबाइल शौचालय के अंदर भरी थी शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सैलानियों के बेहतर सुविधाएं देने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। पर्यटक सीजन शुरू हो चुका है लेकिन अभी तक जिले के पिकनिक स्पाटों में शौचालयों तक की व्यवस्था नहीं है। जहां हैं भी तो वहां साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। गर्मियों में पानी की किल्लत से सफाई व्यवस्था और भी चरमरा जाती है। ऐसे में इन पिकनिक स्पाटों पर पहुंचने वाले सैलानियों को इस बार फिर से दिक्कतों से जूझना होगा।
सबसे अधिक सैलानी सरोवर नगरी में पहुंचते हैं लिहाजा वहां कई हाईटेक शौचालय हैं। इसके अलावा नगर पालिका के अपने शौचालय भी हैं। नगर पालिका का एक शौचालय बड़ा बाजार में है जो पिछले काफी समय से बंद है। इसके अलावा तल्लीताल में रिक्शा स्टेंड के पास, रोडवेज बस अड्डे के पास, भवाली रोड, हल्द्वानी रोड. मल्लीताल रिक्शा स्टेंड के पास, तिब्बती बाजार के समीप, चिड़ियाघर रोड और सूखाताल मेें शौचालय की व्यवस्था है। अधिकांश शौचालय ठीक ठाक हैं लेकिन इनमें गर्मियों में पानी की समस्या रहती है जिसके चलते साफ सफाई प्रभावित होती है।
भवाली में पर्यटक आवास गृह के पास, नैनीताल, रानीखेत और रामगढ़ रोड में शौचालय तो हैं लेकिन नियमित सफाई के अभाव में लोगों को दिक्कतें होती हैं। वहीं रामगढ़, मुक्तेश्वर, कैंची और नौकुचियाताल क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों का अभाव है। जिसके चलते यहां पहुंचने वाले सैलानी शौच के लिए होटल और रेस्टोरेंट स्वामी की कृपा पर निर्भर रहते हैं। सातताल में शौचालय है लेकिन यहां भी नियमित सफाई नहीं होती। भीमताल में एक शौचालय में जिला विकास प्राधिकरण का ताला लगा हुआ है। तल्लीताल में रामलीला मैदान के एक छोर में प्राधिकरण ने शौचालय बनवाया लेकिन यहां न तो पानी है और न ही नगर पंचायत ने किसी कर्मचारी को तैनात किया है जिसके चलते इस शौचालय में भी ताला लगा रहता है। नगर पंचायत ने आज तक इसकी सुध नहीं ली। जबकि ब्लाक रोड स्थित शौचालय में पानी का कनेक्शन ही नहीं है। डांठ में स्थित शौचालय में पैसों को लेकर आए दिन सैलानियों और कर्मचारी के बीच तकरार होते रहती है।
विज्ञापन
पिकनिक स्पाटों में शौचालयों तक की व्यवस्था नहीं
जहां हैं भी तो वहां साफ सफाई और पानी तक की दिक्कत