फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यूओयू 18 मार्च तक घोषित कर देगा सभी परीक्षा परिणाम

यूओयू 18 मार्च तक घोषित कर देगा सभी परीक्षा परिणाम

Thu, 14 Mar 2019 01:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
यूओयू 18 मार्च तक घोषित कर देगा सभी परीक्षा परिणाम
exam - फोटो : pexels.com

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय मुख्य वार्षिक परीक्षाओं और पीएचडी प्रवेश परीक्षा के परिणाम 18 मार्च तक घोषित कर देगा। यह निर्णय बुधवार को कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी की ओर से बुलाई गई सभी विभागों की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन

देहरादून से लौटे कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं का प्रमुखता के आधार पर समाधान किया जाए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि दो दिसंबर को संपन्न पीएचडी प्रवेश परीक्षा की ओएमआर सीट और संशोधित ‘आनसर की’ भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी गई है। अभ्यर्थियों की कोई आपत्ति हो तो वह 15 मार्च तक अपनी आपत्ति यूओयू की वेबसाइट पर भेज सकता है। प्रो. पंत ने कहा कि सभी छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपनी डिजीटल अंकतालिका प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 104 कार्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अध्ययन सामग्री न मिलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कुलपति ने निर्देश दिए कि 18 मार्च तक बाकी बचे 2550 विद्यार्थियों तक अध्ययन सामग्री हर हाल में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। एमपीडीडी प्रभारी डॉ. सूर्यभान सिंह ने कहा कि अब तक 94.39 प्रतिशत छात्रों को अध्ययन सामग्री भेजी जा चुकी है। अगर किसी विद्यार्थी को अध्ययन सामग्री से संबंधित कोई शिकायत है तो वे विवि के दूरभाष पर संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed