{"_id":"5c228dacbdec2256d743cc31","slug":"51545768364-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्टी थर्स्ट पर माल रोड पर धूमधड़का नहीं पर होटलों में मचेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्टी थर्स्ट पर माल रोड पर धूमधड़का नहीं पर होटलों में मचेगी धूम
विज्ञापन
NAINITAL MALL ROAD
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। थर्टी फर्स्ट पर इस बार भले ही होटल एसोसिएशन माल रोड पर धूमधड़ाका न कर रहा हो, लेकिन नगर के कई होटलों में न्यू ईयर की धूम मचेगी। होटलों में डांस कंप्टीशन, म्यूजिकल चेयर, काइट फ्लाइंग और पुरस्कार वितरण समेत कई कार्यक्रम होंगे।
तीन साल पहले तक होटल एसोसिएशन न्यू ईयर पर माल रोड को दुल्हन की तरह सजाता था। यह कार्यक्रम यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है। कार्यक्रम के दौरान सजे धजे मालरोड पर संगीत की मनमोहक धुनें बजा करती थीं। बीते वर्ष ऐसा नहीं हुआ था और इस साल भी माल रोड पर धूमधड़ाका नहीं होगा। होटल एसोसिएशन इस बार भी यह कार्यक्रम नहीं करा रहा है। हालांकि होटल मनुमहारानी में म्यूजिकल शो, काइट फ्लाइंग, टेबल टेनिस समेत कई कार्यक्रम होंगे। होटल शेरवानी हिल टॉप में डीजे की मनमोहक धुनें बजेंगी। यहां कपल डांस, म्यूजिकल चेयर और पुरस्कार वितरण होगा। नगर के कई अन्य होटलों में भी नए साल पर संगीत की महफिल सजेगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश शाह ने बताया कि प्रशासन की ओर से सिर्फ रात दस बजे तक ही डीजे बजाने की अनुमति दी जाती है, जबकि मुख्य कार्यक्रम दस बजे के बाद शुरू होता है। इसलिए इस बार भी मालरोड पर संगीत और लाइटिंग की व्यवस्था नहीं की जाएगी।
थर्टी फर्स्ट पर माल रोड पर नहीं होगा धूमधड़ाका
दो साल पहले तक होटल एसोसिएशन माल रोड पर कराता था संगीत के कार्यक्रम