{"_id":"5b4fa9e74f1c1b38748b5c4b","slug":"51531947495-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में आनलाइन काउंसिलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में आनलाइन काउंसिलिंग शुरू
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आईटीआई (युवक) में बुधवार से ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन विभिन्न ट्रेडों में दाखिले के लिए 90 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। अधिकतर छात्रों ने पंजीकरण फार्म में अपनी पहली पसंद फिटर, मशीनिष्ट और इलैक्ट्रीशियन ट्रेड को भरा है।
सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की ट्रेडों में ऑनलाइन कांउसिलिंग के लिए यहां आईटीआई (युवक) में सेंटर बनाया गया है। सेंटर प्रभारी डीसी तिवारी ने बताया कि इलैक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, प्लंबर, स्टेनोग्राफी समेत विभिन्न ट्रेडों के लिए 90 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई तक काउंसिलिंग प्रक्रिया चलेगी तथा 23 जुलाई को परिणाम घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को रैंक के हिसाब से ट्रेडों का आवंटन होगा तथा 24 जुलाई से संबंधित आईटीआई में विद्यार्थी आवंटित ट्रेड में प्रवेश ले सकेंगे। इधर, काउंसिलिंग सेंटर में प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी जेएस जलाल ने भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान पीसी जोशी, गिरीश दुर्गापाल बिजनौरी, पंकज कुमार, आरडी शर्मा ने मौजूद रहे।
कहां कितनी सीटें
महिला आईटीआई 76
आईटीआई युवक 124
टांडी 172
कमोली ढोकाने 32
रामनगर 116