{"_id":"5b490a184f1c1b4b748b4797","slug":"51531513368-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी करो, वरना हर दिन देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी करो, वरना हर दिन देंगे धरना
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ ने नगर निगम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पुराने भुगतान समेत अन्य मांगों को जल्द पूरी न करने पर नगर निगम परिसर में रोज धरना देने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को उत्तराखंड सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कई सेवानिवृत्त कर्मचारी नगर निगम पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वह कार्यालय के सामने ही धरने में बैठ गए। यहां हुई सभा में शाखाध्यक्ष पूरन चंद बवाड़ी ने कहा कि निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से रिटायर कर्मचारियों के देयकों का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सातवें वेतनमान का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। कहा कि अगर उनकी मांगों पर अविलंब कार्रवाई नहीं हुई, तो वह बेमियादी धरना देंगे। इनमें हरदत्त पांडे, त्रिलोचन बेलवाल, देवेंद्र लाल साह, दयाकिशन, जयमल, बालचंद्रा, बिशन दत्त, हरिओम, नवीन जोशी, निर्मला देवी, दर्शन देवी, कलावती, आशा रतन आदि थे।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन
लंबे समय रिटायर कर्मियों के पुराने भुगतान लंबित हैं
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन
लंबे समय रिटायर कर्मियों के पुराने भुगतान लंबित हैं