{"_id":"5b47bb9f4f1c1b0e278b629c","slug":"51531427743-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में झमाझम, दिन में उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में झमाझम, दिन में उमस
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
rain shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/पतलोट/चोरगलिया। बुधवार की देर रात हुई झमाझम बारिश से कुछ स्थानों पर जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। हल्द्वानी चोरगलिया मुख्य मार्ग स्थित असनी नाला उफान पर आ गया। इससे सुबह 9 से 12:30 बजे तक मार्ग बंद रहा। हल्द्वानी सितारगंज मार्ग पर नाले के दोनों ओर लंबी लाइन लग गई। ओखलकांडा विकासखंड के छीड़ाखान -मीडार मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गया।
हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-एक डिग्री कम रहे। जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। ओखलकांडा विकासखंड के डुंगरी की प्रधान दीपा कांडपाल ने बताया कि ग्रामसभा डालकन्या के लगर तोक में व ग्रामसभा अधोड़ा के उमराड़ तोक में छीड़ाखान-मीडार मोटर मार्ग पर मलबा आने से डुगंरी, सुवाकोटपोखरी, अमजड़, पदमपुर, मीडार व रीठा साहिब से पतलोट होते हुए हल्द्वानी जाने वाले लोगों का सड़क से संपर्क टूट गया है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पनेरू ने बताया कि लगर के पास पहाड़ी से मलबा सड़क में लगातार गिर रहा है। कानूनगो पूरन सनवाल ने मौका-मुआयना किया।
लालकुआं में खेतों और बस्तियों में जलभराव
लालकुआं (नैनीताल)। बंगाली कॉलोनी और नगीना कॉलोनी क्षेत्र में पानी घरों में भर गया। सेंचुरी पेपर मिल की दीवार टूटने से खेतों में पानी भर गया। अपर उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने पश्चिमी राजीवनगर घोड़ानाला क्षेत्र का निरीक्षण कर मिल प्रबंधन को मजबूत दीवार बनाने के निर्देश दिए। हल्द्वानी के तहसीलदार प्रहलाद राम ने राजीवनगर बंगाली कॉलोनी से पानी निकासी के लिए तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ से वार्ता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
नैनीताल में बारिश, कोहरे संग धूप की लुकाछिपी
नैनीताल। नैनी झील के सुपरवाइजर रमेश सिंह ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा बारिश काफी कम हो रही है। पिछले वर्ष एक जनवरी से 12 जुलाई तक 2261.87 मिमी बारिश हुई थी। इसके सापेक्ष इस बार सिर्फ 676.4 मिमी बारिश ही हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 16.8 मिमी बारिश हुई है।
पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है।