फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आंगन में खेल रही बच्ची पर तेंदुए का जानलेवा हमला

आंगन में खेल रही बच्ची पर तेंदुए का जानलेवा हमला

Wed, 11 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आंगन में खेल रही बच्ची पर तेंदुए का जानलेवा हमला
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। मल्ला रामगढ़ के धुत्काने धार निवासी शंकर लोधियाल की पुत्री कंचन लोधियाल (12) को मंगलवार रात 8:45 बजे आंगन में खेल रही थी। तभी उस पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। कंचन के गर्दन, कमर पर नाखून के निशान हैं।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले से घायल कंचन ने शोर मचा अपने परिजनों को बुलाया। बच्ची की आवाज सुन बच्ची के परिजनों ने शोर मचाकर तेंदुए को खदेड़ दिया। शोर सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने घायल कंचन को मल्ला रामगढ़ के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रैबीज का इंजेक्शन लगा प्राथमिक उपचार किया। डॉ. अखिलेश ने बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई है। बच्ची को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।
विज्ञापन



परिजनों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया
बच्ची के गर्दन, कमर में आए पंजे के निशान
डॉक्टरों ने कहा, बच्ची की हालत खतरे से बाहर

वन विभाग को किया सूचित
पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज शाह ने डीएफओ को फोन कर उक्त घटना की जानकारी दी। इस पर डीएफओ ने तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया उपरेंजर ललित कार्की के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। बुधवार को पिंजरा लगा तेंदुए को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा तेंदुए का है आतंक
ग्रामीण सौरभ लोधियाल, मनोज नयाल, राजू लोधियाल, मोहन तिवारी ने बताया धुत्काने धार में कई दिनों से तेंदुए का आतंक है। इसके चलते ग्रामीण दहशत में है। मंगलवार को हुए हमले से बच्चे, महिला, पुरुष दहशत में हैं।


अप्रैल में तेंदुए के हमले से बच्चे की हुई थी मौत
रामगढ़ में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। रामगढ़ ब्लॉक के सूपी काफली निवासी लाल सिंह के पुत्र हिमांशु बिष्ट (11) को 18 अप्रैल को तेंदुए ने मार दिया था। तब भी परिजनों, ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। तीन माह बाद अब घुत्काने धार में तेंदुए ने बालिका पर जानलेवा हमला बोल दिया था। ग्रामीणों ने आदमखोर तेंदुए को मारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed