{"_id":"5b3e7dfd4f1c1bc4248b4b14","slug":"51530822141-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्सीपेरम मलेरिया का एक और रोगी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्सीपेरम मलेरिया का एक और रोगी मिला
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बीस दिनों के भीतर फाल्सीपेरम मलेरिया का दूसरा मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम में हड़कंप मच गया है। जिला मलेरिया रोग अधिकारी शुक्रवार को टीम के साथ जवाहर नगर क्षेत्र में पहुंचेंगे।
मानसून की शुरुआत के साथ ही मलेरिया ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। मलेरिया के दो रोगी प्रतिदिन पॉजिटिव आ रहे हैं। एक माह में मलेरिया के करीब 60 रोगी पॉजिटिव मिल रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं जागी। जवाहर नगर निवासी 12 वर्षीय बालक को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। बच्चे का बुखार नहीं उतर रहा है। परिजनों ने जब बेस अस्पताल में खून की जांच कराई तो पता चला कि उसे फाल्सीपेरम मलेरिया हुआ है। फाल्सीपेरम मलेरिया में बुखार दिमाग तक पहुंच जाता है। यह खतरनाक हो सकता है। लगभग 21 दिन पहले भी राजपुरा के एक व्यक्ति में फाल्सीपेरम मलेरिया पॉजिटिव आया था। जिला मलेरिया रोग अधिकारी अर्जुन राणा से पूछा गया तो बताया कि फोन के माध्यम से जानकारी मिली है। शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया जाएगा। मलेरिया की रोकथाम को प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
बेस अस्पताल में जांच के दौरान हुई पुष्टि, जिला मलेरिया अधिकारी को दी सूचना
बीस दिन पहले राजपुरा में मिला था एक रोग