{"_id":"5b3542874f1c1b694d8b8ef6","slug":"51530217095-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजलापूर्ति सुधारने में जलसंस्\nथान के दावे फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजलापूर्ति सुधारने में जलसंस् थान के दावे फेल
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जलसंस्थान तमाम दावों के बाद भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेयजलापूर्ति दुरुस्त नहीं कर पा रहा है। बृहस्पतिवार को भी हीरानगर, आदर्शनगर, पीलीकोठी, गौलापार कमुलवागांजा आदि क्षेत्रों में पानी को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, ट्यूबवेल से पर्याप्त मात्रा में पेयजल की सप्लाई न होने की वजह से लोगों को टैंकर खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है।
यहां है संकट
-दानीबंगर, भगवानपुर, नरसिंह तल्ला, बागजाला, कुंवरपुर देवला के ट्यूबवेल भी लंबे समय से खराब हैं।
-शीशमहल स्थित जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट से होने वाली पानी की आपूर्ति का प्रेशर अत्यधिक कम होने के कारण टैंक पूरे नहीं भर पा रहे हैं इस कारण आवास विकास, जगदंबा नगर, सुभाषनगर, हाइडिल गेट आदि क्षेत्रों में भी पानी की समस्या बनी है।
- रामड़ी जसुवा मंगला में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं।
ये पहुंचे शिकायत लेकर जलसंस्थान कार्यालय
-राजेंद्र सिंह का कहना था कि पीने तक को पानी न मिलने के कारण महंगे रेटों पर टैंकर खरीदना पड़ रहा है।
- बबीता जोशी ने आदर्शनगर गली नंबर छह में एक सप्ताह से पानी की सप्लाई ठप होने की समस्या बताई।
- शिवानी बिष्ट ने पंचशील कालोनी पीलीकोठी क्षेत्र में दो दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई।
-डीएवी स्कूल के निकट कमुलवागांजा क्षेत्र में भी पानी का संकट गहराने की शिकायत आई
हीरानगर और गौलापार के खराब ट्यूबवेलों की मरम्मत का काम दो दिन में पूरा हो जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से आपूर्ति कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
- आरपी डोबबाल, सहायक अभियंता जलसंस्थान
राजपुरा में पेयजल आपूर्ति कराने के निर्देश
हल्द्वानी। विद्युत पेयजल अनुश्रवण समिति की बैठक मेें नगर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार उपाध्याय ने राजपुरा क्षेत्र में स्थित स्टेंड पोस्टों को चिह्नित कर उनमें पुनर्जीवित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जब तक स्टेंड पोस्ट चालू नहीं होते तब तक क्षेत्र में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जाए। बैठक में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (नगर) डीके जोशी, अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) अमित आनंद शामिल थे।