फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिल्ली के लिए फिर मारामारी, यात्री हुए परेशान

दिल्ली के लिए फिर मारामारी, यात्री हुए परेशान

Sun, 24 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के लिए फिर मारामारी, यात्री हुए परेशान
हल्द्वानी। पर्यटन सीजन के बावजूद परिवहन निगम के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। दिल्ली और नैनीताल रूट पर सबसे अधिक यात्री हैं। एक-एक सीट के लिए मारामारी मची हुई है। बसें न होने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पर्यटन सीजन के चलते रोडवेज में काफी भीड़ हो रही है। अधिकतर सवारियां नैनीताल रूट पर हैं जबकि नैनीताल में छुट्टियों का मजा लेकर दिल्ली को भी वापस जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो एक बस नैनीताल के तीन फेरे लगाती है मगर रानीबाग, ज्योलिकोट और हनुमानगढ़ी में रोडवेज की बसों को रोका जा रहा है जिसके चलते बसें तीन-तीन घंटे में नैनीताल पहुंच रही है। इसके चलते बसों के तीन फेरे भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं। शनिवार को भी दिनभर नैनीताल और दिल्ली जाने के लिए सवारियां बस का घंटों इंतजार करती रही। बस आने पर लोग खिड़की से प्रवेश कर जगह लेने में लग गए। खास बात यह रही कि शनिवार की शाम हल्द्वानी डिपो में एक भी इंचार्ज मौजूद नहीं था। इंचार्ज न होने के कारण भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री पूछताछ के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन


इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन यशपाल सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में 35 से 40 गाड़ियां नैनीताल के लिए लगाई जाती हैं। वीक एंड को देखते हुए 35 से 46 गाड़ियां लगाई गई थीं। गाड़ियां 69 फेरे जाती है और इतने ही आती है जबकि वीक एंड पर 75 से 80 फेरे की योजना थी मगर जाम के कारण पूरी नहीं हो सकी। दिल्ली के लिए पर्याप्त गाड़ियां हैं मगर यात्री अधिक हैं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी से गायब रहने की बात सामने आई है। सोमवार से ड्यूटी रोस्टर में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक-एक सीट को मारामारी
नैनीताल के फेरे पूरे नहीं कर पाई रही हैं रोडवेज की बसें, कई जगह रोकने से हो रही दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed