फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यात्रियों के हुजूम ने सांसें फूला दीं

यात्रियों के हुजूम ने सांसें फूला दीं

Mon, 14 May 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों के हुजूम ने सांसें फूला दीं
रामनगर में भ्ाीड़ - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी/रामनगर। परिवहन विभाग यात्रियों को सुविधा देने के लाख दावे कर ले मगर ऐन वक्त पर उसके इंतजामों की पोल खुल जाती है। रविवार को दिल्ली जाने वालों की भीड़ क्या उमड़ी अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। बसें कम पड़ गईं। आनन-फानन में हल्द्वानी से 12 और रामनगर से 45 अतिरिक्त बसें लगानी पड़ीं।
विज्ञापन


सहालग खत्म होते ही दिल्ली जाने वाले लोगों की भीड़ रविवार को बस अड्डों पर पहुंची तो सीट के लिए मारामारी मचने लगी। बसें कम पड़ती देख अधिकारियों की सांसें फूलने लगी। हल्द्वानी में सुबह आठ बजे से ही दिल्ली की सवारियां बस के इंतजार में खड़ी रहीं। बस अड्डे पर अव्यवस्था फैलने पर प्रभारी आरएम अनूप रावत और एआरएम ने कई रूटों की बसों को हटा कर दिल्ली भेजा गया। उसके बाद भी दिल्ली रूट के यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


स्टेशन इंचार्ज रवि कापड़ी ने बताया कि दिल्ली रूट में यात्रियों की संख्या बढ़ने से दिक्कत आई। जैसे-जैसे बसों का इंतजाम हुआ, यात्रियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रामनगर में सुबह से रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों का आना शुरू हुआ तो देर रात तक जमघट लगा रहा। अचानक भीड़ उमड़ने से रोडवेज प्रबंधन भी परेशान हो गया। टिकट बुकिंग काउंटर पर लंबी लाइनें लगी रहीं। एजीएम मोहन राम आर्य ने बताया कि पहाड़ों को जाने वाली बसें भी दिल्ली रूट पर लगाई गईं। आमतौर पर दिल्ली के लिए 17 बसों का संचालन होता है परंतु रविवार को यात्रियों की बढ़ती भीड़ देख रोडवेज प्रशासन से दिल्ली के लिए अतिरिक्त 45 बसें लगायी। 4-4 बसें काशीपुर और मुरादाबाद से मंगाई।

सीट बुक करने के 200 रुपये
रामनगर। यहां का नजारा देखने लायक था। जैसे ही कोई बस दिल्ली के लिए लगती सीट हथियाने के लिए मारामारी मच जाती। लोगों ने सीट बुक करने के लिए 200 रुपये तक वसूले। उधर, टैक्सी चालकों ने भी चांदी काटी। उन्होंने दिल्ली के लिए प्रति यात्री एक हजार रुपये तक वसूले। 40 से ज्यादा प्राइवेट बसों से भी लोग दिल्ली को गए। रात साढ़े नौ बजे तक बस स्टेशन में यात्री परेशान दिखे। उधर दिल्ली जाने वाली ट्रेन भी पैक गई।


ऑनलाइन सिस्टम 10 घंटे बंद रहा
हल्द्वानी। रोडवेज का ऑनलाइन सिस्टम एक बार फिर दगा दे गया। रविवार को सुबह पांच बजे से ही रोडवेज का ऑनलाइन सुविधाएं जवाब दे गई। इससे टिकट मशीन तैयार नहीं हो पाई। उधर ऑनलाइन बुकिंग भी ठप हो गई। बसों को मैनुवल टिकट में भेजा गया। इसके चलते बसें आधे से एक घंटा लेट अपने रूटों को रवाना हुई। दो बजे बाद दोबारा ऑनलाइन सिस्टम में सुधार हुआ।


दिल्ली की बस को मारामारी, हल्द्वानी से 12 और रामनगर में 45 अतिरिक्त बसें लगानी पड़ीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed