फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अन्नदाता की कौन सुने पुकार, कुछ तो करो सरकार

अन्नदाता की कौन सुने पुकार, कुछ तो करो सरकार

Thu, 18 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
अन्नदाता की कौन सुने पुकार, कुछ तो करो सरकार
गरमपानी (नैनीताल)। नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के दर्जनों गांवों के किसान परेशान हैं। बारिश न होने से सूखे जैसे हालात हो गए हैं। इससे काश्तकारों की कमर टूट गई है। बेतालघाट, रामगढ़, ताड़ीखेत ब्लाक के कई गांवों में काश्तकार बारिश की आस में आसमान की तरफ टकटकी लगाए हैं।
विज्ञापन

समय पर बारिश न होने से गांवों में खेतीबाड़ी पूरी तरह चौपट हो चुकी है। सिंचाई की सुविधा न होने के कारण गेहूं, मसूर, चना, मटर, सरसो, आलू, मैथी, पालक, की फसलों की बुवाई तक नहीं हो पाई है। इस कारण काश्तकारों के खेत पूरी तरह सूखे और बंजर नजर आ रहे है। नैनीताल जिले के सिल्टोना, मझेड़ा, बारगल, जजुला, बिछनाली, नौणा, थापली, हल्सो, डोबा, गंगकोट, कमोली, सुयालबाड़ी, गौणा, जैरासी के अलावा अल्मोड़ा जिले के पोखरी, पातली, बोहरागांव बमस्यूं बजोल, चापड़, मनोला, तिपोला, बगवान, सुखोली समेत कई गांव सूखे की चपेट में है। यदि समय रहते बारिश नहीं हुई तो इसका असर आड़ू, नाशपाती, खुमानी, लीची और सेब की पैदावार पर भी पड़ने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed