{"_id":"5a35868e4f1c1b156b8bcb37","slug":"51513457294-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय दिवस पर वीरांगनाओं के साथ 11 लोग हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय दिवस पर वीरांगनाओं के साथ 11 लोग हुए सम्मानित
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
विजय दिवस मनाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। विजय दिवस पर नगर निगम सभागार में शहीदों को याद करने के बाद छह वीरांगनाओं और पांच शूरवीरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान 1971 के युद्ध संबंधी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
जिला सैनिक कल्याण विभाग के कार्यक्रम में शहीदों के चित्रों पर पुष्पचक्र, पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि सैनिक हमारी शान हैं। उत्तराखंड सैनिकों की वीरभूमि है, इनकी कुर्बानी हमेशा स्मरणीय रहेगी। एडीएम हरवीर सिंह ने शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं की समस्याएं सुलझाने का भरोसा दिलाया। इस बीच जनरल इंद्रजीत सिंह बोरा, एडीएम हरवीर सिंह ने शहीदों की वीरांगना नंदी देवी पत्नी सिपाही मोहन चंद्रा, मुन्नी देवी पत्नी नायक नीलांबर पांडे, माधवी देवी पत्नी सिपाही ज्ञान सिंह, किशोरी देवी पत्नी हवलदार मनी राम, पार्वती देवी पत्नी सिपाही बदर सिंह, सरस्वती देवी पत्नी सिपाही कृपाल दत्त, कर्नल मनोहर सिंह चौहान (वीर चक्र), सूबेदार शेर सिह (वीर चक्र), 1971 के घायल सैनिक सूबेदार मेजर खिलानंद, सिपाही किशन सिंह, हवलदार दीप चंद्र जोशी को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में धौलाखेड़ा, ललित महिला इंटर कॉलेज, खालसा इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाए। इन छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर बीएस रौतेला ने संचालन किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी बाजपेयी, एएसपी अमित श्रीवास्तव, कर्नल बीडी कांडपाल, कर्नल डीएस नयाल, कैप्टन डीएस खर्कवाल, हवलदार गोपाल सिंह रजवार, ललित मोहन चुफाल, नरेंद्र सिंह बोरा, जगत सिह बोरा, नायक कैलाश चंद्र भट्ट, गंगा सिंह आदि थे।
शहीदों की याद में पौधे रोपे
हल्द्वानी। वन अनुसंधान केंद्र ने शहीदों की याद में पौधे रोपे। प्रभारी रेंजर मदन सिंह बिष्ट, टेलीविजन कलाकार दान सिंह राजपूत, प्रभारी रेंजर बिष्ट, केसी पंत, हेमेंद्र पंत आदि ने कठघरिया में रुद्राक्ष, शमी के पौधे रोपे।