फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार में ले जा रहे थे चरस, पकड़े गए

कार में ले जा रहे थे चरस, पकड़े गए

Wed, 20 Sep 2017 03:07 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
कार में ले जा रहे थे चरस, पकड़े गए
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने मंगलवार को कार में चरस लेकर आ रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। उनके पास सवा किलो चरस और 18 हजारा रुपये बरामद किए गए। तीनों मुक्तेश्वर से चरस लेकर हल्द्वानी में आपूर्ति करने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी को सूचना मिली कि पहाड़ की तरफ से मारुति 800 में तस्करी कर चरस लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम ने कार(यूके 04 एफ 3717) को गुलाब घाटी में रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से भागने लगा। शक होने पर वायरलेस से सूचना प्रसारित हुई। पुलिस चौकी के पास बैरियर लगाकर कार को रोक लिया। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम मुक्तेश्वर धानाचूली थलाड़ी निवासी कुंदन सिंह, क्लालेल धानाचूली निवासी राम सिंह थापा, हुमकानयी मुक्तेश्वर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दान सिंह मेहता, मनोज तिवारी, सुनील कुमार, ललित कुमार और जयपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


पौने छह किलो चरस पहले हुई थी बरामद
थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि एसएसपी जन्मेजय खंडूरी द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान काठगोदाम पुलिस पांच किलो 750 ग्राम चरस, 20 ग्राम स्मैक और 788 ग्राम हेरोइन बरामद कर चुकी है। मादक द्रव्यों के साथ पकड़े गए 15 आरोपी जेल भेजे गए हैं। थाने के रिकार्ड के अनुसार 16 मई को पाटी चंपावत निवासी पूरन सिंह और रमेश सिंह के पास से पुलिस ने तीन किलो चरस बरामद किया था। पांच अगस्त को पुलिस ने 788 ग्राम हेरोइन बरामद कर पीलीभीत निवासी सर्वेंद्र और धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed