{"_id":"59877f1b4f1c1b0c148b484b","slug":"51502052123-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टआफिस में अवकाश के दिन भी बंटीं राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टआफिस में अवकाश के दिन भी बंटीं राखी
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाई बहिनों के अटूट प्यार का प्रतीक राखी त्योहार को देखते हुए रविवार को अवकाश के दिन भी डाकघर खुले रहे। सुबह से शाम तक राखियों की छंटनी, स्पीड पोस्ट, घर-घर राखी वितरण का काम जारी रहा। डाकघर के अधिकांश कर्मचारियों को राखी वितरण में सहयोग करने के लिए लगाया गया था।
प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर वाईके बमेटा ने बताया कि राखी त्योहार को देखते हुए सभी कर्मचारियों को सुबह ही ड्यूटी पर बुलाया गया था। दिनभर डाकघर में राखी भेजने और परिचितों की राखी की जानकारी लेने के लिए लोगों की भीड़ बनी रही। इधर, सोमवार को राखी त्योहार के मद्देनजर दिनभर बाजार में राखी के खरीदारों की खासी भीड़ रही। राखी खरीदने के लिए बहिनों की दुकानों में खासी भीड़ देखी गई। अधिकांश बहनें सोमवार को राखी त्योहार का इंतजार करती दिख रहीं थीं। राखी त्योहार का सबी को बेसब्री से इंतजार है।