{"_id":"597cc8bf4f1c1bc77b8b4641","slug":"51501350079-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वाराहाट की माया आर्या ने भी उतीर्ण की पीसीएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वाराहाट की माया आर्या ने भी उतीर्ण की पीसीएस परीक्षा
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां जीआईसी बिंता में इतिहास विषय की प्रवक्ता माया आर्या ने पीसीएस परीक्षा पास की है, उनका चयन बाल विकास परियोजना अधिकारी पद के लिए हुआ है। उनके पति रानीखेत निवासी हेम चंद्र प्राथमिक विद्यालय मटेला में प्रधानाध्यापक हैं। उनके चयन पर मायके और ससुराल में खुशी है।
माया द्वाराहाट कनार गांव निवासी भुवन राम की पुत्री हैं। उनकी पढ़ाई भी द्वाराहाट में ही हुई है। उन्होंने जीजीआईसी से हाइस्कूल, द्वाराहाट इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट, पीजी कॉलेज से बीए, एमए की परीक्षा पास की। 2009 में बिड़ला कैंपस श्रीनगर गढ़वाल से बीएड किया। 2010 में उनका चयन एलटी अध्यापक के लिए हुआ। 2012 में उनका चयन बीडीओ पद के लिए भी हुआ, लेकिन उन्होंने बीडीओ के पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। 2016 में उनका चयन प्रवक्ता पद के लिए हुआ। वह जीआईसी बिंता में इतिहास की प्रवक्ता हैं। माया की ससुराल रानीखेत स्थित जरूरी बाजार में है। उनके पति हेम चंद्र प्राथमिक पाठशाला मटेला में प्रधानाध्यापक हैं। माया ने बताया कि विवाह के बाद भी उन्होंने निरंतर प्रतियोगी परीक्षाएं दी। निरंतर प्रयासों से ही उन्हें यह मुकाम मिला है। प्रधानाचार्य जगमोहन पांडेय, राजकीय शिक्षक संघ के लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, संतोष पांडेय आदि ने उन्हें बधाई दी है।