फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   51 promising children gave trials for scholarship

Nainital News: छात्रवृत्ति के लिए 51 उदीयमान बच्चों ने दिया ट्रायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
51 promising children gave trials for scholarship
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री उदयमान छात्रवृ​त्ति योजना के लिए आयोजित ट्रायल में प्रतिभाग
हल्द्वानी/गौलापार। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए बालिकाओं के बाद बालकों का ट्रायल शुरू हो गया है। सोमवार को आठ साल से 14 साल तक के बालकों का ट्रायल लिया गया। इसमें हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-एक से 51 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


शिक्षा व खेल विभाग की ओर से मिनी स्टेडियम में सुबह 10 बजे से ट्रायल प्रक्रिया शुरू हुई। हल्द्वानी शहर के स्कूलों से 117 बालकों ने पंजीकरण कराया है। ट्रायल के दौरान प्रतिभागियों का बैटरी टेस्ट लिया गया। इसी क्रम में 600 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग रन, फॉरवर्ड बैंड रीच आदि खेलों का ट्रायल लिया गया। इस दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक माध्यमिक शिक्षा हरीश उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को वार्ड-31 से 60 तक के बालकों का ट्रायल लिया जाएगा। 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति के लिए जिलेभर से 150-150 बालक-बालिकाओं का चयन किया जाना है। ट्रायल के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, उप क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल आदि मौजूद थे। उधर, गौलापार के लाखनमंडी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष के छात्र-छात्राओं का चयन ट्रायल लिया गया। बालिका वर्ग में न्याय पंचायत लाखनमंडी के 10 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व ट्रायल का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य अवतार सिंह ने किया। यहां ध्यान सिंह मेहता, उमा कार्की, पूर्णिमा कांडपाल, जानकी डालाकोटी, मोहन सिंह बर्गली आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed