{"_id":"abb9838a56d07b312fc45e687cbc6b56","slug":"50-thousand-applications-in-gas-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार आवेदन गैस की कतार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार आवेदन गैस की कतार में
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 03 Jun 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए गैस कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं के आवेदन की फेहरिस्त काफी लंबी हो गई है। कुमाऊं के 50 हजार उपभोक्ताओं को अब तक नए कनेक्शन नहीं मिले हैं। एजेंसियों को मैन्युअल आवेदन के लिए आनलाइन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
डीबीटीएल योजना शुरू होने के साथ ही नए कनेक्शनों पर रोक लग गई थी। नैनीताल जिले में लगभग 13 हजार उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, जबकि कुमाऊं में यह संख्या 50 हजार है। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक गोपाल बिष्ट का कहना है कि रेग्युलेटर और सिलेंडर नहीं मिलने के कारण लोगों को नए कनेक्शन नहीं मिल पाएं हैं, जबकि इंडियन ऑयल कारपोरेशन के डिप्टी सेल्स मैनेजर मुकेश चौधरी ने बताया कि नए कनेक्शन के लिए मैन्युअल आवेदन किए गए हैं।
विज्ञापन
एजेंसियों को सभी आवेदन आनलाइन करने होंगे। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर गैस कनेक्शन रिलीज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सिलेंडर और रेग्युलेटर की कोई दिक्कत नहीं है, प्रक्रिया पूरी होते ही लोगों को कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन