फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   50 per cent of vacant posts of Urdu teachers

खाली रह गए उर्दू शिक्षकों के 50 फीसदी पद

Thu, 06 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Thu, 06 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पांच साल में उर्दू के मात्र 28 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की, जिनमें से 50 फीसदी पद ही भरे जा सके। 14 पद रिक्त रह गए। इसकी बड़ी वजह यह है कि 28 में से 17 पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थे।

विज्ञापन


वर्ष-2012 के विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों को लुभाने के लिए कांग्रेस ने उर्दू शिक्षकों और अनुवादकों की भर्ती का वादा किया था। हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद कैबिनेट ने भी इस पर मुहर लगा दी थी, लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं हो सका।
विज्ञापन


बीते दिनों सहायक अध्यापकों के एक हजार से अधिक पदों के साथ उर्दू शिक्षकों के बैकलॉग के 28 पदों पर विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिनमें 14 पद रिक्त रह गए हैं। उर्दू शिक्षकों के लिए सामान्य वर्ग के आठ, ओबीसी के दो, एसटी का एक पद था, जबकि एससी के लिए 17 पद आरक्षित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार इनमें सामान्य के आठ, ओबीसी के दो और एससी के चार पदों पर नियुक्तियां हो गई हैं, लेकिन अन्य पद रिक्त हैं।

पहले से रिक्त चल रहे 28 पदों पर ही विज्ञप्ति जारी की गई थी। एससी और एसटी के पात्र अभ्यर्थी नहीं मिल सके, जिसकी वजह से नियुक्तियां नहीं की जा सकी हैं। शासन से दिशा-निर्देश मिलने पर दोबारा विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

-सीमा जौनसारी, निदेशक बेसिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed