फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   5 lakh recovered from a government official on the death of maid

Nainital News: नौकरानी की मौत पर सरकारी अधिकारी से वसूले पांच लाख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
5 lakh recovered from a government official on the death of maid
हल्द्वानी।
विज्ञापन

सरकारी अधिकारी के घर पर नौकरानी की मौत हो गई थी। खुद को उसका पति बताते हुए एक व्यक्ति अवैध वसूली करने में जुट गया। पुलिस ने आरोपी ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


बसंत विहार मुखानी निवासी हरीश चंद्र ने मुखानी पुलिस को बताया कि वह केंद्रीय जल आयोग में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2016 में उनके घर संतोष कुमारी नाम की महिला काम करती थी। वर्ष 2022 में बीमारी से उसकी मौत हो गई जिसके बाद खुद को संतोष का पति बताते हुए दमुवाढूंगा निवासी मुन्ना लाल शुक्ला हरीशचंद्र के दफ्तर पहुंच गया। आरोप है कि मुन्ना ने बंदूक दिखाई और कहा कि उसने संतोष कुमारी को जहर देकर मारा है। इसके एवज में 14 लाख रुपये देने होंगे, नहीं तो वह हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराएगा। साथ ही हरीश और संतोष के बीच नाजायज संबंधों की झूठी अफवाह फैला देगा। डरकर हरीश चंद्र ने मुन्ना को पांच लाख रुपये दे दिए। बाकी के रुपयों के लिए मुन्ना साथियों के साथ नशे में हरीश चंद्र के घर पहुंच गया और बंदूक दिखाकर बकाया न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने जबरन तीन ब्लैक चेक पर हस्ताक्षर भी करा लिए। मुखानी पुलिस का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed