{"_id":"771eb05267c1bfe1acfc961c3118ec97","slug":"48-hours-sitting-on-hunger-strike-manmohan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे भूख हड़ताल पर बैठे मनमोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे भूख हड़ताल पर बैठे मनमोहन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
रामनगर की दशा और दिशा सुधारने की मांग को लेकर देवभूमि विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल 48 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
उपपा के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी एवं देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनिंदर सिंह सेठी बंकू हड़ताल के समर्थन में 24 घंटे बैठे।
देवभूमि विकास मंच के बैनर तले शहीद पार्क लखनपुर में चल रहे हड़ताल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने रोडवेज स्टेशन में बुनियादी सुविधाएं बहाल करने, कोसी नदी पर तटबंध बनाने, संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों के रिक्त पड़े पदो को पूर्ण करने तथा ब्लड बैंक शुरू करने, नगर की पेयजल व्यवस्था दुरूस्थ करने की मांग की।
साथ ही मुख्यमंत्री हरीश रावत, सांसद भुवन चंद्र खंडूरी, विधायक अमृता रावत पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। सभा की अध्यक्षता मुनीष कुमार ने की।
इस दौरान ललित रावत, सुमित्रा बिष्ट, ललित उप्रेती, गणेश रावत, महेश जोशी लालमणि, गोपाल भारती, नवीन नैथानी, त्रिलोक सिंह मनराल, सुरेश लाल, मो. इदरीश, मोहन चंद्र बेलवाल, हेम भट्ट गुड्डू, मनोज कुमार खुल्बे, गिरीश चंद्र तिवारी, मंयक मैनाली, हरीश सती, खीमानंद जोशी समेत कई लोग समर्थन में पहुंचे।
विज्ञापन