फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   45 days short term bail to accused of Akash Tyagi murder case

Nainital News: आकाश त्यागी हत्याकांड के आरोपी को 45 दिन की शॉर्ट टर्म जमानत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
45 days short term bail to accused of Akash Tyagi murder case
नैनीताल। हाईकोर्ट ने आकाश त्यागी की हत्या के आरोप में देहरादून जेल में बंद विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित को 45 दिन की शॉर्ट टर्म जमानत दी है। यह जमानत भाई के इलाज के लिए दायर प्रार्थना पत्र के आधार पर दी गई है। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की एकलपीठ में हुई।
विज्ञापन

आकाश त्यागी के मामा ने रुड़की के गंगनहर थाने में वर्ष 2016 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित उनके भांजे आकाश त्यागी को अपने साथ ले गया था लेकिन आकाश घर नहीं आया। पुलिस ने आकाश त्यागी की बाइक रामनगर चौराहे के पास से बरामद की।
विज्ञापन

पूछताछ में चीनू ने हत्या का जुर्म कबूल किया जबकि उसके चार अन्य साथी फरार हो गए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और आर्म्स एक्ट की धारा 5/27(आई) के तहत मुकदमा दर्ज किया। चीनू 2016 से जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट टर्म जमानत की अवधि समाप्त पर सरेंडर करना होगा
चीनू की ओर से प्रस्तुत शॉर्ट टर्म जमानत प्रार्थना में कहा गया कि उसके भाई का लिवर ट्रांसप्लांट होना है इसलिए उसे 45 दिन की शॉर्ट टर्म जमानत दी जाए। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि शॉर्ट टर्म जमानत की अवधि समाप्त होते ही आरोपी जेल प्रशासन के समक्ष सरेंडर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed