फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   42 merchant invoices due to irregularities

अनियमितता मिलने पर 42 व्यापारियों का चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
42 merchant invoices due to irregularities
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। बाट-माप विभाग ने बुधवार को शहर की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर 42 व्यापारियों का चालान किया गया। विभाग तीन दिनों में दो सौ से अधिक दुकानों का निरीक्षण कर चुका है।
विज्ञापन

विभाग की वरिष्ठ निरीक्षक शांति भंडारी के नेतृत्व में टीम ने शहर के देवलचौड़, काठगोदाम समेत अन्य इलाकों में दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने एक दुकान में मशीन तौल सही नहीं पाए, 15 मिठाई विक्रेताओं के यहां घटतौली पाई, विभाग की मुहर के बिना तीन धर्मकांटे पाए। साथ ही पैकेज में घोषणाएं अंकित नहीं होने पर सात व्यापारियों, एक रेस्टोरेंट में लार्ज और मीडियम नहीं दर्शाने और एक मॉल में कई कमियां मिलने पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

सभी व्यापारियों पर 500 से दस हजार रुपये तक जुर्माना लगाया। शांति भंडारी ने बताया कि निरीक्षण में बहुत से व्यापारियों के तौल उपकरण सही नहीं पाए गए। कई ने बादाम के पैकेट में एमआरपी और अन्य जानकारियां नहीं दर्शाई थीं, जिन्हें जब्त किया गया। इसके अलावा धर्मकांटे पर अनियमितता और तय दामों से अधिक लेने पर पांच-पांच हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही कुछ व्यापारियों को नोटिस भी जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed