{"_id":"5c86c4fdbdec221456011103","slug":"41552336125-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव संबंधी शिकायत के लिए सीविजिल एप है ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव संबंधी शिकायत के लिए सीविजिल एप है ना
विज्ञापन
सी विजिल मोबाईल ऐप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। यदि किसी व्यक्ति को आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करनी है तो उसके लिए आसान माध्यम है सी विजिल एप। इस एप से मिली शिकायत का निस्तारण सौ घंटे के भीतर कराने का भी दावा किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन के मुताबिक एंड्राइड मोबाइल के माध्यम से पांच मिनट पहले बनाए गए शिकायती वीडियो को एप पर अपलोड करना होगा। 15 मिनट के भीतर संबधित क्षेत्र का उड़नदस्ता मौके पर पहुंचेगा। उड़नदस्ता 30 मिनट में अपनी कार्रवाई पूरी कर जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग आफीसर, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शिकायत की मॉनीटरिंग होगी। निर्धारित समय पर कार्यवाही न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
चुनाव संबंधी शिकायत के लिए सी-विजिल एप है ना
100 घंटे के भीतर शिकायत के निस्तारण का दावा
ऐसे काम करता है सी विजिल एप
पहला चरण- पहले चरण में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला देखने पर नागरिक एप को खोलेगा और एक फोटो खींचेगा या वीडियो रिकार्ड करेगा। यह फोटो या वीडियो जीपीएस द्वारा आटोमैटिक लोकेशन मैपिंग के साथ एप पर अपलोड होगा। शिकायतकर्ता को उसके मोबाइल पर एक यूनिक आईडी मिलेगी। इसका प्रयोग कर वह प्रक्रिया का अपडेट लेगा।
विज्ञापन
दूसरा चरण- इसमें नागरिक द्वारा एप से शिकायत की सूचना देने पर सूचना नियंत्रण कक्ष में बीप करेगा। जहां से इसे संबंधित फील्ड यूनिट को अग्रसारित किया जाएगा। हर फील्ड यूनिट के पास एक जीआईएस आधारित मोबाइल एप्लीकेशन होगी, जिसे सी.विजिल डिस्पेचर कहते हैं। इससे फील्ड यूनिट को लोकेशन सहित शिकायत प्राप्त होगी।
तीसरा चरण-तीसरे चरण में फील्ड यूनिट द्वारा कार्यवाही करने के बाद संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को निर्णय व निस्तारण के लिए सी विजिल डिस्पेचर के माध्यम से की गई कार्यवाही की रिपोर्ट दी जाएगी। शिकायत सही होने पर अग्रिम कार्यवाही के लिए सूचना भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल पर भेजी जायेगी और शिकायतकर्ता नागरिक को शिकायत के 100 मिनट के भीतर कार्यवाही से सूचित कर दिया जाएगा।
1950 पर दर्ज नहीं हुई कोई शिकायत
हल्द्वानी। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय के टाल फ्री नंबर 1950 पर भी दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा इस टाल फ्री नंबर के माध्यम से वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं यह भी पता लगाया जा सकता है। 1950 पर संपर्क करने पर पता चला कि सोमवार की देर शाम तक इस नंबर पर किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी अलबत्ता इस नंबर पर मतदाता सूची में नाम है या नहीं इसकी पड़ताल मतदाता कर रहे हैं।