फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मैदानी क्षेत्रों में सात तो पर्वतीय क्षेत्रों में पांच प्रतिशत बढ़ सकता है सर्किल रेट

मैदानी क्षेत्रों में सात तो पर्वतीय क्षेत्रों में पांच प्रतिशत बढ़ सकता है सर्किल रेट

Mon, 14 Jan 2019 01:35 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्रों में सात तो पर्वतीय क्षेत्रों में पांच प्रतिशत बढ़ सकता है सर्किल रेट
वीडीए की लापरवाही से जहां भी, जैसे भी जमीन मिली प्लाटिंग कर दी - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में जमीन खरीदना के लिए अब आपको और अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। मैदानी क्षेत्रों में पांच और पर्वतीय क्षेत्रों में तीन प्रतिशत तक जमीनों के दामों में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

सर्किल रेट एक वर्ष पहले बढ़े थे। जनवरी-2018 में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। 15 प्रतिशत की औसत वृद्धि सभी पर्वतीय जिलों में हुई थी जबकि 208 प्रतिशत जमीन के दाम हल्द्वानी की रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड की जमी पर बढ़े थे। साथ ही नैनीताल शहर के पॉश इलाके में जमीन सबसे महंगी हुई थी। नैनीताल शहर के पॉश इलाके में 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर जमीन के दाम थे। प्रदेश सरकार एक बार फिर सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी कर रही है। जिलों ने क्षेत्र के हिसाब से नए सर्किल रेट का प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। जल्द ही कैबिनेट में सर्किल रेट को लेकर प्रस्ताव आ सकता है। हल्द्वानी में प्रतिदिन 15 से 20 लोग जमीन की रजिस्ट्री कराते हैं।
विज्ञापन

डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में चार से पांच प्रतिशत और पर्वतीय क्षेत्रों में दो से तीन प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव तीन माह पहले शासन को भेजा गया था। सर्किल रेट में बहुत अधिक वृद्धि होने से लोग जमीन की रजिस्ट्री कराना कम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में महंगा हो जाएगा जमीन खरीदना
मैदानी क्षेत्रों में पांच और पर्वतीय क्षेत्रों में तीन प्रतिशत बढ़ सकती हैं कीमतें
03 महीने पहले डीएम सर्किल रेट बढ़ाने का शासन को भेजा था प्रस्ताव
15 से 20 लोग जमीन की रजिस्ट्री कराते हैं हल्द्वानी में प्रतिदिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed