{"_id":"5c3b9862bdec22731e1aba18","slug":"41547409506-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी आया दूषित पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी आया दूषित पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी में लोग दूसरे दिन रविवार को भी कई घरों में दूषित पानी आया। लोगों ने शिकायत करने के लिए जलसंस्थान के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन ईई से लेकर एई तक ने फोन नहीं उठाया। इसे लेकर लोगों में काफी रोष था।
शनिवार को धर्मशाला, कचहरी, तल्लीताल धर्मशाला क्षेत्र, जीजीआईसी, क्लार्क क्वार्टर, कांठबांस, कृष्णापुर, सरस्वती बिहार समेत नगर के कई मोहल्लों में लाल रंग का दूषित पानी आया था। रविवार को भी लोगों ने कई घरों में दूषित पानी आने की शिकायत की। धर्मशाला क्षेत्र के निवासी आकाश, पंकज, रमेश आदि ने बताया कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के फोन नहीं उठाने से उन्हें दूषित पानी आने की वजह पता नहीं चल सकी। वहीं, जलसंस्थान के कर्मचारी भी दोपहर तक दूषित पानी आने के कारणों का पता लगाते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लोगों का आरोप है कि जलसंस्थान ने पेयजल लाइनों की सफाई नहीं की है। इसलिए गंदा पानी आ रहा है, अगर जल्द ही दूषित पानी से निजात नहीं दिलाई गई तो यह बीमारी का कारण बन सकता है।
दूसरे दिन भी आया दूषित पानी, लोग परेशान
जलसंस्थान के अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन
दूषित पानी आने के कारणों का नहीं चला पता
भीमपुरी में पेयजल संकट गहराया
कालाढूंगी (नैनीताल)। कोटाबाग ब्लॉक की ग्राम सभा कमोला के तोक भीमपुरी में स्थित पेयजल नलकूप की मोटर फुंक जाने के कारण करीब एक हजार की आबादी पेयजल की समस्या से जूझ रही है। अंबेडकर ग्राम उत्थान समिति के सदस्यों ने रविवार को डीएम को पत्र भेजा। सदस्यों का आरोप है कि एक सप्ताह गांव को पेयजल आपूर्ति करने वाले ट्यूबवेल की मोटर फुंकी है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी मोटर को ठीक नहीं किया गया है। इस कारण ग्रामीण पेयजल के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पत्र भेजने वालों में गौरव कुमार, हरीश आर्या, विनोद कुमार, अंकित कुमार, पूजा, मौना, रेखा, नरेश कुमार, विनीत कुमार आदि थे।