{"_id":"5c292ae6bdec2257132ab68d","slug":"41546201830-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख सीट में उप चुनाव होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख सीट में उप चुनाव होने की संभावना
विज्ञापन
cm chair
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। जिले में परिसीमन होने के बाद हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट के क्षेत्र पंचायत पद के समाप्त होते ही हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख का पद खाली हो गया है। हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख पद खाली होने से जनवरी अंत तक ब्लॉक प्रमुख का उपचुनाव होने की संभावना है। हालांकि उसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग और शासन की सहमति मिलनी बाकी है। ब्लॉक प्रमुख भट्ट के हरिनगर क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद नगर निगम में मिलने के चलते उनकी क्षेत्र पंचायत सदस्यता समाप्त हो गई है। इससे उनकी ब्लॉक प्रमुख की सीट भी चली गई है। अब ब्लॉक प्रमुख का कार्यभार कौन संभालेगा? इसका समाधान भी शासन ही करेगा हालांकि अब यह देखना होगा कि राज्य निर्वाचन आयोग और शासन दोबारा उपचुनाव कराते हैं या 2019 में होने वाले पंचायत चुनाव में ही अगले ब्लॉक प्रमुख को दायित्व सौंपेंगे।
हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख का उप चुनाव होने की संभावना
ब्लॉक प्रमुख के पद समाप्त होते ही रिक्त हुआ ब्लॉक प्रमुख का पद
राज्य निर्वाचन आयोग और शासन की सहमति से होगा चुनाव
विज्ञापन
हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख का उप चुनाव होने की संभावना
ब्लॉक प्रमुख के पद समाप्त होते ही रिक्त हुआ ब्लॉक प्रमुख का पद
राज्य निर्वाचन आयोग और शासन की सहमति से होगा चुनाव