फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दो से अधिक बच्चे वाले तो पार्षद भी नहीं बन सकते

दो से अधिक बच्चे वाले तो पार्षद भी नहीं बन सकते

Thu, 18 Oct 2018 02:01 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
दो से अधिक बच्चे वाले तो पार्षद भी नहीं बन सकते
हल्द्वानी। नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होने के साथ ही संभावित दावेदारों में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही कि निकाय चुनाव में दो से अधिक बच्चे वाले भाग्य आजमा सकते हैं या नहीं। अधिकारियों से संपर्क साधा तो पता चला कि दो से अधिक बच्चे वाले सांसद और विधायक का चुनाव तो लड़ सकते हैं लेकिन मेयर व पार्षद का नहीं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की ड्यूटी में जुटे एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से पिछले वर्षों के दौरान जारी आदेश में कहा है कि दो जुलाई 2002 से 300 दिन बाद यदि किसी का तीसरा बच्चा हुआ हो तो वह पंचायत और निकाय चुनाव नहीं लड़ सकता है। यदि उक्त अवधि से पहले किसी के तीन बच्चे हुए हैं तो वह निकाय चुनाव लड़ सकता है। अधिकारियों के मुताबिक दो से अधिक बच्चों वाला यह आदेश विधायक और सांसद के चुनाव में लागू नहीं है। ऐसे में दो से अधिक बच्चे वाले सांसद और विधायक का चुनाव तो लड़ सकते हैं लेकिन मेयर व पार्षद का नहीं।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होने लगी मतदाता सूची
हल्द्वानी। निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी मतदाता सूची तैयार की जाने लगी है, जबकि निकाय चुनाव की मतदाता सूची तैयार होकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लिए उपलब्ध है। अधिकारियों के मुताबिक लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम चढ़ाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पद के लिए अधिकतम चार नामांकन पत्र
हल्द्वानी। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक मेयर अथवा पार्षद के एक पद के लिए एक दावेदार अधिकतम चार नामांकन पत्र खरीद और जमा करा सकता है। एक पद के लिए एक व्यक्ति को इससे अधिक नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हो सकती है।


प्रत्याशियों की जमानत राशि
पद/नाम अनारक्षित श्रेणी आरक्षित श्रेणी
मेयर नगर निगम 12000 6000
उप नगर प्रमुख 5000 2500
पालिकाध्यक्ष 6000 3000
नगर पंचायत अध्यक्ष 3000 1500
सभासद नगर निगम 4000 2000
सदस्य नगर पालिका 1500 750
सदस्य नगर पंचायत 600 300
नोट- कुल डाले गए वैध मतों के 1/5 अंश तक मत प्राप्त न होने की स्थिति में जमानत की उक्त धनराशि जब्त हो जाती है।


नामांकन पत्रों का आवेदन शुल्क
नाम-पद अनारक्षित श्रेणी आरक्षित श्रेणी
नगर प्रमुख नगर निगम 600 400
नगर उप प्रमुख 400 200
सभासद नगर निगम 400 200
अध्यक्ष नगर पालिका 500 250
सदस्य नगर पालिका 200 100
अध्यक्ष नगर पंचायत 200 100
सदस्य नगर पंचायत 100 50


विधायक और एमपी तो बन सकते हैं लेकिन मेयर-पार्षद नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed