फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिमागी बुखार के बारे में कंसलटेंट टीम ने जुटाई जानकारी

दिमागी बुखार के बारे में कंसलटेंट टीम ने जुटाई जानकारी

Sun, 07 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
दिमागी बुखार के बारे में कंसलटेंट टीम ने जुटाई जानकारी
हल्द्वानी। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में दिमागी बुखार के रोगी रिपोर्ट होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। राज्य स्तरीय कंसलटेंट टीम ने पिछले दिनों दोनों जिलों का भ्रमण कर संबंधित क्षेत्रों में दिमागी बुखार के रोगियों समेत क्षेत्र में बीमारी के फैलने के कारणों के बारे में भी सूचनाएं जुटाई।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में इस वर्ष ऊधमसिंह नगर जिले से 12 और नैनीताल जिले से दिमागी बुखार के पांच रोगी रिपोर्ट हुए थे। इसे देखते हुए राज्य स्तरीय कंसलटेंट टीम ने पांच और छह अक्तूबर को दोनों जिलों के देवीपुरा, दीवान पार्टी, ढांढा फार्म, लालकुआं, जयपुर वीसा व चकलुवा का भ्रमण किया। टीम ने इन क्षेत्रों के अलावा आसपास के जंगल से मच्छरों को पकड़कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा, ताकि दिमागी बुखार फैलाने वाले मच्छरों की पहचान की जा सके और उनसे बचने के उपाय खोजे जा सकें। यह टीम अपनी जांच रिपोर्ट महानिदेशक को भेजेगी।
विज्ञापन

टीम में डॉ. अविनाश गुप्ता, डॉ. बलबीर सिंह, बीसी जोशी, एएस राणा, इंद्र पाल सिंह, एमएस सुलेमान, तनुज तिवारी, दीवानी राम, राम अवतार, निर्पेंद्र मंडल, एनके कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तरीय टीम ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर का किया भ्रमण
इस वर्ष ऊधमसिंह नगर से 12, नैनीताल से पांच रोगी हुए थे रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed