{"_id":"5b45167f4f1c1bc3248b5894","slug":"41531254399-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य किसान दिवस बनाया धूमधाम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत्स्य किसान दिवस बनाया धूमधाम से
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। शीतजल मत्स्य अनुसंधान निदेशालय में मंगलवार को मत्स्य किसान दिवस मनाया गया। इसमें लेह, लद्दाख, सिक्किम, असोम, मेघालय और उत्तराखंड के सैकड़ों किसानों ने प्रतिभाग किया। निदेशक देबाजीत शर्मा ने मुख्य अतिथि पंतनगर विवि के रजिस्टार डॉ. एपी शर्मा का स्वागत किया। संस्थान के निदेशक देबाजीत शर्मा ने कहा कि कृषक मछली के पालन से लाखों कमा सकते हैं। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. एके सिंह, जीबी पंत हिमालय पर्यावरण निदेशक डॉ. आरएस रावल, दिल्ली से आए वैज्ञानिक डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. एमएस अख्तर, डॉ. एएन पांडे आदि थे।
किसानों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान मछली पालन में उल्लेखनीय कार्यों के लिए किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें चंपावत के पीतांबर गहतोड़ी, लक्ष्मण सिंह कठार, भावना देवी, भीमताल के गिरीश सनवाल, लेह लद्दाख के जुबेर अहमद, सिक्किम के गोपाल प्रधान, मेघालय के वान शा फाग, असोम के पदमा मिली, धारचूला के चंचल सिंह, ऊधमसिंह नगर के शंकर दयाल, केहर सिंह, रामगढ़ के गुड्डी देवी, हरेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।