{"_id":"5b3fd4414f1c1b07278b5051","slug":"41530909761-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्वों की बुकिंग, भेज दिया एसी बस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्वों की बुकिंग, भेज दिया एसी बस में
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो की दो वॉल्वो बसें दूसरे दिन भी दिल्ली नहीं गईं। उधर बुकिंग कराने के बाद बस नहीं मिलने पर यात्रियों ने खूब हंगामा काटा। हंगामे के बाद प्रबंधन ने आनन-फानन में 25 यात्रियों को एसी बस से दिल्ली के लिए रवाना किया।
रोजाना सुबह 9:30 बजे और 10:30 बजे दो वॉल्वो बसें हल्द्वानी से दिल्ली जाती हैं। मुरादाबाद में हुए हादसे के बाद शुक्रवार को दो वॉल्वो बसें हल्द्वानी पहुंची नहीं। ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले 25 यात्रियों ने बस न मिलने पर स्टेशन में हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना हल्द्वानी डिपो के अधिकारियों ने काठगोदाम डिपो भेजी। उधर काठगोदाम डिपो ने 11 बजे एक एसी बस भेजी। इस बस के जरिए 25 यात्रियों को दिल्ली भेजा गया। यात्रियों ने वॉल्वो के टिकट पर एसी बस में भेजने पर हंगामा काटा और किराया वापस करने की मांग की।
काठगोदाम के एआरएम को निर्देश दिए गए हैं कि वह वॉल्वो के ठेकेदार को बुलाकर बात करें। साथ ही कंपनी के खिलाफ कार्रवाई भी करें। -यशपाल सिंह, मंडलीय महाप्रबंधक संचालन
विज्ञापन
वॉल्वोे के चालकों ने बस चलाने से किया मना
सूत्रों की मानें तो वॉल्वो के बस चालकों ने पर्याप्त चालक नहीं रखने पर बस चलाने से मना कर दिया है। नाम नहीं छापने की शर्त पर चालकों ने बताया कि ठेकेदार उनसे लगातार काम ले रहा है। उन्हें सोने तक का समय नहीं मिलता है। इसी कारण उनके एक साथी की मौत हुई है। कहा कि जब तक ठेकेदार पर्याप्त चालक उपलब्ध नहीं कराता है तब तक वह बस नहीं चलाएंगे। चालकों के मना करने के कारण ही दो वॉल्वो बसें दो दिन से नहीं चल रही हैं।