{"_id":"5b39316d4f1c1bf36e8bad8c","slug":"41530474861-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमत्री ने धूमाकोट में जाना घायलों का हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमत्री ने धूमाकोट में जाना घायलों का हालचाल
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच कर धूमाकोट हादसे के घायलों का हाल चाल जाना। उन्होंने प्रशासन और चिकित्सकीय अधिकारियों को उपचार में लापरवाही नहीं बरतने को कहा।
मुख्यमंत्री रावत, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का काफिला रात को करीब साढ़े नौ बजे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा। उन्होंने सर्जिकल आईसीयू वार्ड में जाकर रोहित और अजीत का हालचाल लिया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है लेकिन खतरे से बाहर है। फिर वहां से हड्डी वार्ड पहुंचे और हादसे में अपनों को गवां चुके नीरज और विवेक का हालचाल पूछा। जहां विवेक, नीरज के अपनों को खोने पर शोक जताया। डॉक्टरों को हिदायत दी कि उपचार में किसी भी लापरवाही चिकित्सकों को बख्शा नहीं जाएगा। अंत में इमरजेंसी पहुंच कर रात को करीब साढ़े नौ बजे पहुंचे घायल शिशुपाल का हाल जाना। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि बस में क्षमता से दोगुनी सवारी थी, फिर हादसे की जांच बैठा दी गई है। हैली सर्विस की लापरवाही पर बोले कि मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर नहीं पहुंच सका है। गंभीर घायलों को हेली एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है । यहां से मुख्यमंत्री का काफिला नीलकंठ अस्पताल पहुंचा। वहां उन्होंने भर्ती घायल आरवी रावत का हालचाल जाना। इसके बाद वह सर्किट हाउस चले गए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विजय मनराल, शांति भट्ट, प्रकाश रावत, संदीप कुकसाल, डीएम विनोद सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी वाजपेयी, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ डीसी ढौंढियाल आदि मौजूद थे। पूर्व राज्य मंत्री धीरेंद्र प्रताप भी घायलों का हाल जानने के लिए एसटीएच पहुंचे। प्रताप ने मुआवजे को नाकाफी बताया और कहा कि हादसे को लेकर सरकार कतई गंभीर नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक घायलों में अगर किसी के सर पर चोट की शिकायत होगी तो उसका इलाज नीलकंठ में न्यूरो सर्जन अमित पंवार करेंगे।
... भाजपाइयों ने सीएम को चेहरा दिखाया
हल्द्वानी। सीएम के पहुंचने की भनक लगते ही भाजपा, मोर्चों के वार्ड स्तर से प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी पहुंच गए। वहीं हादसा सुबह हुआ था मरीज शाम से भर्ती हैै लेकिन कोई भी नेता, पदाधिकारी इन घायलों का हालचाल जानने नहीं पहुंचा। सीएम के सामने नंबर बढ़ाने में जुटे रहे। हैरत की बात यह है कि अस्पताल आने के बाद भी कई नेताओं ने घायलों के बारे में पूछा तक नहीं है।