फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मांगें पूरी नहीं होने से गुस्साए प्रयोगशाला सहायक

मांगें पूरी नहीं होने से गुस्साए प्रयोगशाला सहायक

Tue, 15 May 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने से गुस्साए प्रयोगशाला सहायक
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्रेड पे बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर यहां पीजी कालेज के प्रयोगशाला सहायकों का कार्य बहिष्कार जारी है। सहायक पिछले दो मई से हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं, इसके बावजूद सरकार की तरफ से अभी तक मांगों को लेकर सार्थक कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते सहायकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

प्रांतीय संगठन के आह्वान पर प्रयोगशाला सहायक ग्रेड पे 28 सौ रुपये करने, सहायकों की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर पदोन्नति करने सहित तमाम मांगों को लेकर दो मई से कार्य बहिष्कार पर हैं। सहायकों का कहना है कि शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने के बावजूद सरकार की कानों में जूं नहीं रेंग रही। कहा कि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए अब तक वह शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं, जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यदि सरकार शीघ्र नहीं चेती तो वह लोग उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। कार्य बहिष्कार करने वालों में जगत सिंह किरौला, लोकेश सिंह, पूरन चंद्र पांडे, चंद्रावती सहित तमाम सहायक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed