{"_id":"5abd4dc94f1c1bf0618b46c6","slug":"41522355657-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद ही सवाल पूछेंगे, खुद ही जवाब भी देंगे नगर मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद ही सवाल पूछेंगे, खुद ही जवाब भी देंगे नगर मजिस्ट्रेट
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आवास विकास स्थित ग्रीन वैली मल्टीप्लैक्स निर्माण की जांच भी सवालों के घेरे में हैं। वैसे तो यह मजिस्ट्रेटी जांच है, लेकिन जांच करने वाला अधिकारी खुद भी जिला विकास प्राधिकरण का संयुक्त सचिव है। अब जांच संबंधित अधिकारी की दोहरी भूमिका के साथ न्याय करने पर टिक गई है।
चार दिन पहले यहां आवास विकास क्षेत्र में निर्माणाधीन ग्रीन वैली मल्टीप्लैक्स में कंटेनर से दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश देते हुए नगर मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया। नगर मजिस्ट्रेट के पास ही प्राधिकरण के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी है। ऐसे में जांच में अब संबंधित अधिकारी को दोहरी को दोहरी भूमिका का निर्वहन करना होगा। नगर मजिस्ट्रेट के रूप में संबंधित अधिकारी जिला विकास प्राधिकरण से मानकों की अनदेखी पर जवाब मांगेगा और फिर खुद ही जवाब भी देगा।
मजदूरों की मौत के बाद ही इस बात का खुलासा हुआ था कि इस निर्माण कार्य को कराने के लिए कुछ ही विभागों ने अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किए हैं। आवासीय और व्यवसायिक निर्माण कार्य में मानकों का पालन कराने की जिम्मेदारी जिला विकास प्राधिकरण अथवा उसके क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों की है। यहां प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया।
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव का भी है जिम्मा नगर मजिस्ट्रेट के पास
ग्रीन वैली मल्टीप्लैक्स में मजदूरों की मौत में प्राधिकरण भी सवालों के घेरे में
निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही आवास विकास हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच नगर मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। जांच किसी तरह से प्रभावित होगी ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने दें।
- विनोद कुमार सुमन जिलाधिकारी नैनीताल