{"_id":"5a148c7f4f1c1b6d548be868","slug":"41511296127-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में 26 से हर हाल में शुरू होगा खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में 26 से हर हाल में शुरू होगा खनन
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौला में 26 नवंबर से खनन हर हाल में शुरू हो जाएगा। यह बात डीएम दीपेेंद्र कुमार चौधरी ने शिविर कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में कही। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिए कि वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के साथ ही फि टनेस आदि की प्रक्रिया को समय से पूरा कर लें।
डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन रास्तों में नियमित पानी का छिड़काव करें ताकि आसपास रहने वाले लोगों को धूल से निजात मिल सके। उन्होंने पुलिस और एआरटीओ से कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें। खनन वाहनों की नियमित चेकिंग करें उनकी गति नियंत्रित हो ताकि कोई दुर्घटना न होने पाए। डीएम ने कहा कि पिछले साल गौला में खनन 15 दिसंबर से शुरू हुआ था। बैठक में आरटीओ ने बताया कि जनपद मेें लगभग 7500 वाहन खनन में पंजीकृत है। अब तक 5500 वाहनों में फि टनेस के साथ ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा दिए गए हैं। वन विभाग द्वारा बताया गया कि गौला में खनन सीमांकन करा लिया गया है। खनन गेट के रास्तों की भी मरम्मत कर दी गई है। कंपनी द्वारा खनन गेटों में तौल कांटे लगाए जा रहे हैं। कंप्यूटर्स, सीसीटीवी, इंटरनेट लगाने का काम भी चल रहा है। 26 नवंबर तक सभी काम पूरा कर खनन शुरू किया जाएगा। इसके बाद डीएम ने आंवला गेट और गोरा पड़ाव स्थित खनन गेटों के निरीक्षण कर तौलकांटे, सीसीटीवी, कंप्यूटर्स आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक खान राजपाल लेघा, क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम आरबीएस रावत, एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, आरटीओ राजीव मेहरा, संदीप वर्मा, उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी, तरुण बंसल, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
बैठक में डीएम ने किया ऐलान, आंवला गेट और गोरा पड़ाव खनन गेट का निरीक्षण भी किया
5500 वाहनों की फिटनेस और हाई सिक्योरिटी प्लेट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है अब तक
26 को खुलेंगे चार गेट
हल्द्वानी। जिला खनन समिति की बैठक के बाद वन निगम के अधिकारियों ने धर्मकांटा की कार्यदायी संस्था के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि 26 नवंबर से चार गेटों को खनन के लिए खोल दिया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस रावत ने बताया कि 26 नवंबर को चार गेटों पर उप खनिज निकासी शुरू की जाएगी। इनमें गोरा पड़ाव, आंवला गेट चौकी, मोटा हल्दू और बेरी पड़ाव गेट शामिल हैं। इन सभी गेटों पर ई रवन्ना निकासी के लिए इंटरनेट का इंतजाम, सीसीटीवी, आरएफआईडी चिप सिस्टम और बिजली वगैरह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वन महकमे से भी खाई पाटने को कह दिया गया है ताकि समय से खनन शुरू हो सके। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 33 में से सिर्फ 11 इलेक्ट्रानिक धर्मकांटा ही चालू किए जाएंगे।