{"_id":"59f0c53c4f1c1bb6678b7789","slug":"41508951356-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख का चुनाव जनता करे : तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख का चुनाव जनता करे : तिवारी
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव सीधे जनता के माध्यम से कराने की मांग उठाई है। केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों संस्थाओं पर कब्जा करने की नीयत से सीधे चुनाव नहीं कराती, बाद में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती हैं।
तिवारी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लोकतंत्र की पहली कड़ी है, इन चुनाव में खरीद फरोख्त और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख पद के चुनाव सीधे जनता के माध्यम से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने सदस्यों की खरीद फरोख्त कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष भी सीधे जनता से चुनकर आने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस, भाजपा सहित तमाम क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के लोगों से इस संबंध में राय सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। कहा कि यदि इन चुनावों को सीधे जनता के माध्यम से नहीं कराया गया तो देश से भ्रष्टाचार का खात्मा सिर्फ सपना बनकर रह जाएगा।