फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नंधौर नदी का घुड़बंद ध्वस्त, गूलें सूखी, खेती पर संकट

नंधौर नदी का घुड़बंद ध्वस्त, गूलें सूखी, खेती पर संकट

Mon, 10 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
नंधौर नदी का घुड़बंद ध्वस्त, गूलें सूखी, खेती पर संकट
हल्द्वानी। नंधौर नदी का घुड़बंद ध्वस्त हो गया है। इससे नंधौर वैली क्षेत्र में सिंचाई के लिए दिए जा रहे पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई। अब सिंचाई विभाग यहां पर एक पक्की ट्रंच बियर बनाने जा रहा है। रविवार को घुडबंद का निरीक्षण करने पहुंचे लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने बताया कि ट्रंच बियर के लिए सिंचाई विभाग को केंद्र से अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग का नंधौर नदी में पानी का रूख सिंचाई नहरों में मोड़ने के लिए लकड़ी से निर्मित एक घुड़बंद है वर्षों से चला आ रहा परंपरागत घुड़बंद बार-बार ध्वस्त हो जाता था। नंधौर आरक्षित वन क्षेत्र में आता है इस वजह से यहां पक्का निर्माण करने के लिए केंद्र से अनुमति अनिवार्य है। कागजी कार्रवाई इतनी लंबी हो जाती है कि सिंचाई विभाग हर साल घुड़बंद की ही मरम्मत कर देता है। इधर, इस साल भी नंधौर में पानी का तेज बहाव होने पर यह घुड़बंद ध्वस्त हो गया। इसकी वजह से नदी के पानी का रूख नहीं बदल सका और क्षेत्र की खेती के सिंचाई के लिए बनाई नहर में पानी नहीं जा सका।
विज्ञापन

इससे आसपास के गांवों में सिंचाई के लिए पानी का संकट हो गया है। नंधौर पानी से लबालब होने के बाद भी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इसकी शिकायत किसानों ने क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का से की। इस पर रविवार को विधायक ने नंधौर नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अब सिंचाई विभाग इस घुड़बंद को हटाकर यहां पक्के ट्रंच बियर का निर्माण करने जा रहा है। इस बाबत केंद्र से अनुमति मिल गई है। उन्होंने सिंचाई अफसरों से जल्द से जल्द ट्रंच बियर बनाने को कहा ताकि बारिश में किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed