फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   41 and a half thousand robbed on the pretext of opening the note, the police arrested in three hours

नोट खुलवाने के बहाने साढ़े 41 हजार लूटे, पुलिस ने तीन घंटे में ही धर दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
41 and a half thousand robbed on the pretext of opening the note, the police arrested in three hours
हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। एक नशेड़ी ने नोट के खुलवाने के बहाने गैस सिलिंडर बांटने वाले से साढ़े 41 हजार रुपये लूट लिए। हालांकि वह अपनी मंशा में कामयाब नहीं हुआ। पुलिस ने तीन घंटे में ही उसे धर दबोचा। लूट की रकम बरामद कर ली गई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन

सीओ शांतनु पाराशर ने सोमवार को बनभूलपुरा थाने में पत्रकारों को बताया कि रविवार को ग्राम बसानी, थाना मुखानी निवासी संजय कुमार ने तहरीर सौंपी थी। उसका कहना था कि वह चौधरी गैस एजेंसी के लिए भारत गैस सिलेंडर की होम डिलिवरी करता है। रविवार की शाम चार बजे वह बनभूलपुरा के इंदिरानगर में सिलिंडर बांटने गया था। इंदिरा नगर मस्जिद के पास एक युवक खुले पैसे मांगने लगा। वह कुछ समझ पाता इतने में युवक 41500 से भरे बैग में झपटा और भाग गया। संजय ने अपने साथी के साथ आरोपी को इधर-उधर ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

बनभुलपुरा पुलिस ने बड़ी रोड स्थित बड़ी मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की और लोगों से पूछताछ की। सूचना के आधार पर 25 वर्षीय सलमान निवासी छोटी रोड इंदिरानगर का नाम सामने आया। पुलिस ने तीन घंटे में ही उसे इंदिरा नगर रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर लिया। पत्रकार वार्ता में थाना इंचार्ज सुशील कुमार भी मौजूद थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई मनोज पांडे, एसआई बलवंत सिंह, एसआई रमेश पंत, कांस्टेबल परवेज, अनिल शर्मा, रूप बसंत राणा, सुरेंद्र नैनवाल, महिला कांस्टेबल सुनीता सीपाल, विवेचक उप निरीक्षक मनोज पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 साल के बालक ने बताया हुलिया
हल्द्वानी। लूट के आरोपी सलमान को पकड़वाने में 12 साल के बालक का भी सहयोग रहा। उसने पुलिस को आरोपी का हुलिया बताया। उसने बताया कि कुछ साल पहले हादसे में उसके और उसके परिवार के सदस्य तेजाब से झुलस गए थे। पुलिस ने उसे नगद पुरस्कार भी दिया।
20 दिन पहले हुई थी शादी
हल्द्वानी। सलमान नशे का लती है। 20 दिन पहले ही उसकी शादी हुई है। सही रास्ते पर चलकर घर चलाने की बजाय उसने अपराध करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed