{"_id":"65efff9fd4dc2ba333089c1d","slug":"40-prisoners-including-abdul-malik-will-fast-in-the-district-jail-nainital-news-c-238-1-shld1020-103657-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जिला कारागार में अब्दुल मलिक समेत 40 कैदी रखेंगे रोजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जिला कारागार में अब्दुल मलिक समेत 40 कैदी रखेंगे रोजे
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल स्थित जिला कारागार में बंद बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत 40 कैदी आज से जेल में रोजे रखेंगे। रोजे रखने वाले कैदियों के लिए जिला कारागार में व्यवस्थाएं की गई हैं।
बता दें कि बनभूलपुरा क्षेत्र में हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक 24 फरवरी की शाम न्यायिक हिरासत में जिला कारागार लाया गया था। मंगलवार से रमजान की शुरुआत होनी है। जेलर एसएस ह्यांकी ने बताया कि जेल में मौजूद 156 कैदियों में से 40 कैदी रोजे रखेंगे जिसमें अब्दुल मलिक भी शामिल है। बताया कि रोजे रखने वालों के लिए जेल नियमों के तहत व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रोजे खोलने के लिए उन्हें खजूर, फल और दूध दिया जाएगा।