{"_id":"5d3b623a8ebc3e6d03542fcb","slug":"368-players-to-join-national-martial-arts-games-haldwani-news-hld350498056","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स में शामिल होंगे 368 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स में शामिल होंगे 368 खिलाड़ी
विज्ञापन
हल्द्वानी में प्रेसवार्ता करते नेशनल कराटे एकेडमी के अध्यक्ष नरेन्द्र मोर । अमर उजाला
हल्द्वानी। नेशनल कराटे एकेडमी के अध्यक्ष नरेंद्र मोर ने कहा कि शनिवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो रहे चतुर्थ नेशनल मार्शल आर्ट खेल में 12 राज्यों के 368 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों को विश्व मार्शल आर्ट खेलों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
शुक्रवार को नेशनल कराटे एकेडमी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मोर ने बताया कि प्रतियोगिता में 56 रेफरी और जज भी प्रतिभाग करेंगे। बताया कि यहां के गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों को लंदन में 24 से 28 अक्तूबर तक होने वाले 12वें विश्व मार्शल आर्ट गेम्स में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। विश्व मार्शल आर्ट गेम्स में खेलने जाने से पहले इन खिलाड़ियों को चेन्नई में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके लिए जापान की मार्शल आर्ट की टीम आएगी। एकेडमी के उपाध्यक्ष एसके राय ने कहा कि नेशनल स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए मार्शल आर्ट गेम्स कराए जा रहे हैं। सुबह 10 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता शुरू होगी। इस दौरान नेशनल कराटे एकेडमी के सचिव सतीश जोशी, एसएस नेगी, हुकम सिंह कुंवर आदि थे।