Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   36 students to receive gold medals at the Open University's convocation ceremony

Nainital News: मुक्त विवि के दीक्षांत समारोह में 36 विद्यार्थियों को मिलेगा स्वर्ण पदक

Wed, 18 Nov 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 18 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
36 students to receive gold medals at the Open University's convocation ceremony
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह बुधवार को होगा। समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति डॉ. ढाल सिंह बिसेन मुख्य अतिथि होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह में नैक के अध्यक्ष एवं मुक्त विवि के पूर्व कुलपति प्रो. नागेश्वर राव दीक्षांत उद्बोधन देंगे। इस अवसर पर विद्या परिषद एवं कार्य परिषद के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में 36 शिक्षार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में अध्ययन पूर्ण करने वाले कुल 14,857 शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में सहभागिता के लिए अब तक 292 शिक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस अवसर पर प्रख्यात प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय विशेषज्ञ तथा भारतीय रेल सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अश्वनी लोहनी को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। उन्होंने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा भारतीय पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। फेयरी क्वीन के पुनरुद्धार के लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। चार अभियांत्रिकी विधाओं में डिग्री-समकक्ष योग्यताएं अर्जित करने के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। वर्तमान में वे प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी के निदेशक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article