फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   36 new houses will be built for police personnel in Ramnagar

Nainital: रामनगर में पुलिस कर्मियों के लिए बनेंगे नए आवास, आवासों के निर्माण पर 9 करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव

Mon, 19 May 2025 11:47 AM IST
हीरा मेहरा जीवन कुमार, संवाद
जीवन कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 May 2025 11:47 AM IST
सार

रामनगर कोतवाली ने नए आवासों के निर्माण की योजना बनाई है। इसके तहत 36 आवासों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए शासन को नौ करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
36 new houses will be built for police personnel in Ramnagar
रामनगर कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर कोतवाली ने नए आवासों के निर्माण की योजना बनाई है। इसके तहत 36 आवासों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए शासन को नौ करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।कोतवाली परिसर में दो मंजिला बिल्डिंग में पुलिसकर्मियों के परिवार रहते हैं। सालों पहले बने इन भवनों की दशा खराब हो गई। अधिकतर बिल्डिंग जर्जर हो चली हैं और पुलिसकर्मियों के परिवार खतरे की जद में हैं। वहीं, आवास नहीं मिलने की वजह से अधिकतर पुलिस कर्मी किराए के मकानों में रहते हैं। ऐसे में अब नवनिर्मित आवास बनाने की योजना है। योजना के तहत 36 आवासों का निर्माण होना है। 

विज्ञापन


कोतवाली परिसर में 18 आवास ही मौजूद
रामनगर कोतवाली में 10 उपनिरीक्षक, 6 अपर उपनिरीक्षक तैनात हैं। इनके लिए कोतवाली में टाइप 3 यानी तीन कमरों के आवास केवल दो हैं। हेड कांस्टेबल 20 और कांस्टेबल 66 तैनात हैं। उनके लिए टाइप 1 यानी एक कमरों ते आवास 16 हैं। टाइप 2 का कोई आवास कोतवाली परिसर में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed