{"_id":"6937a9edcab56d40570c7bcb","slug":"36-candidates-purchased-forms-for-the-high-court-bar-association-elections-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 36 प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 36 प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे
Tue, 09 Dec 2025 10:17 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:17 AM IST
सार
नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन पत्रों की बिक्री सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन पत्रों की बिक्री सम्पन्न हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुर्बान अली और चुनाव समिति के मुख्य सलाहकार रवींद्र बिष्ट की मौजूदगी में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 3 बजे तक बार एसोसिएशन चुनाव कार्यालय में नामांकन पत्रों का विक्रय किया गया, जिसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 36 संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए 4, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 2, उपाध्यक्ष के लिए एक, महिला उपाध्यक्ष के लिए 2, महासचिव के लिए 3, संयुक्त सचिव प्रशासन और संयुक्त सचिव प्रेस के लिए 2-2, कोषाध्यक्ष के लिए 2, पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए एक, वरिष्ठ कार्यकारिणी के 5 पदों के लिए 8, वरिष्ठ कार्यकारिणी महिला सदस्य के लिए एक, जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी के 4 पदों के लिए 7 और कनिष्ठ कार्यकारिणी महिला सदस्य के लिए एक नामांकन पत्र लिया गया।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान कमलेश कुमार तिवारी, राजेश शर्मा, राजीव पाठक, विशाल सिंह मेहरा, पंकज कपिल, मनीष बिष्ट, वंदना मेहरा, मीनाक्षी शर्मा, देविका तिवारी, श्वेता डोभाल, चित्रार्थ कांडपाल, संगीता पाटनी, शीतल सेलवाल सहित चुनाव कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन