फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   350 patients examined in free eye camp

नि:शुल्क नेत्र शिविर में 350 मरीजों की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
350 patients examined in free eye camp
नैनीताल। जमीयत उलेमा ए हिंद मौलाना महमूद असद मदनी के आयोजन में सोमवार को मल्लीताल रजा क्लब में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों के आंखों की जांच करने के साथ ही उन्हें नि:शुल्क दवा दी गईं। 30 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। अंजुमन इस्लामिया के सहयोग और प्रभु नेत्रालय रुद्रपुर की मदद से आयोजित शिविर सुबह दस बजे से शुरू हुआ जो दोपहर दो बजे तक चला। प्रभु नेत्रालय से आए चिकित्सक उत्कर्ष वाजपेयी व टीम ने शिविर में पंजीकृत 350 से अधिक लोगों का पंजीकरण कर आंखों की जांच की। लगभग 50 से अधिक लोगों को आंखों के चश्मे दिए गए। जमीयत उलेमा ए हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना अब्दुल बासित ने बताया कि शिविर में 500 लोगों को कार्ड भी बांटे गए। इस कार्ड के माध्यम से चंदन डायग्नोस सेंटर में 3500 रुपये तक की जांच निशुल्क करने की सुविधा है। इस दौरान नैनीताल अंजुमन इस्लामिया के सदर अध्यक्ष मो. शोएब शम्शी, महामंत्री जमाल सिद्दीकी समेत मौलाना मोहम्मद वसीम, मो. उस्मान, मो.मकसूद, मुफ्ती अब्दुल खालिक, हाजी शाकिर आदि जुटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed