फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   35 thousand people Trse water

35 हजार लोग पानी को तरसे 

Wed, 06 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 06 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
जल संस्थान की पेयजल आपूर्ति किसी न किसी वजह से लड़खड़ा रही है। वाल्ब खराब होने के कारण बरेली रोड पर हजारों लोग पेयजल के लिए परेशान हुए। तो दूसरी ओर गौला बैराज से चार घंटे तक पानी न मिलने के कारण शाम को कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम ग्राउंड वाटर टैंक का 16 इंच का वाल्ब खराब हो गया था। वाल्ब खराब होने के कारण बरेली रोड तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी थी। लगभग 35 हजार लोगों को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा था। वाल्ब खराब होने के कारण साढ़े सात लाख लीटर पानी सड़क पर बहाया गया था। मंगलवार की शाम को वाल्ब ठीक होने के बाद आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर बारिश के कारण गंदगी, कूड़ा और सिल्ट आने के कारण गौला बैराज के गेट खोल दिए गए। जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को लगभग चार घंटे सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति नहीं हो सकी। जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि वाल्ब खराब होने के बावजूद ओवरहेड टैंक से आपूर्ति की गई। गेट हटाकर ग्राउंड वाटर टैंक से भी आपूर्ति हुई। शाम को वाल्ब ठीक हो गया। गौला बैराज के अवर अभियंता नवीन पांडे ने बताया कि सफाई करने के लिए गेट खोल गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed