{"_id":"5ecacca78ebc3e90262701da","slug":"32-positives-found-in-nainital-district-on-second-day-too-haldwani-news-hld384031393","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल जिले में दूसरे दिन भी मिले 32 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल जिले में दूसरे दिन भी मिले 32 पॉजिटिव
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में दूसरे दिन भी 32 कोरोना पॉजिटिव केस में मिले हैं। इनमें 26 नैनीताल जिले के, तीन अल्मोड़ा और तीन बागेश्वर के हैं। अभी और लोगों की रिपोर्ट आनी है। ये सभी प्रवासी हैं। दो दिन के भीतर नैनीताल जिले में 89 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं।
महाराष्ट्र से प्रवासियों को लेकर एक ट्रेन हरिद्वार आई थी। हरिद्वार से कुमाऊं के लोगों को बसों से हल्द्वानी भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग ने 350 लोगों को क्वारंटीन कराते हुए सभी के सैंपल जांच को भेजे थे। शनिवार को 55 केस पॉजिटिव आए थे। ये सभी बागेश्वर और अल्मोड़ा के हैं। इसके अलावा नैनीताल जिले के दो अन्य केस पॉजिटिव मिले थे। रविवार को 32 केस और पॉजिटिव आ गए।
एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि जिले के 31 क्वारंटीन सेंटरों में 693 को क्वारंटीन किया गया है जबकि शेल्टर होम में पांच लोगों को रखा गया है। एक मार्च से अभी तक 2663 के सैंपल जांच को भेजे गए। 132 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 2343 की रिपोर्ट निगेटिव आई। बताया कि चार सैंपल रिजेक्ट हो गए और 184 की रिपोर्ट का इंतजार है। रविवार को 71 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बताया कि 222 के रिपीट सैंपल भेजे गए। 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 206 की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
एसटीएच के 15 डॉक्टर समेत 60 क्वारंटीन
हल्द्वानी। कोविड 19 के इलाज में लगे सुशीला तिवारी अस्पताल के 15 डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ को रामपुर रोड के दो होटलों में क्वारंटीन कराया गया है। एसटीएच में कोविड 19 के 147 मरीज भर्ती हैं जबकि आइसोलेशन में 30 मरीज रखे गए हैं। एक शिफ्ट में डॉक्टर समेत 14 के स्टाफ को ड्यूटी में लगाया जाता है। इसमें नर्स, वार्ड ब्वाय, वार्ड आया, पर्यावरण मित्र के अलावा मरीजों को लाने वाले चालक भी शामिल होते हैं।
दो मरीजों की हालत गंभीर
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की स्थिति गंभीर है। ओखलकांडा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग और आजाद नगर लाइन नंबर 19 निवासी 29 वर्षीय महिला को कोरोना पॉजिटिव होने के कारण भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग के फेफेड़ों में गांठ है और पानी भरा हुआ है। साथ ही सांस लेने में तकलीफ है जबकि महिला पेट के पुराने रोग से ग्रस्त है।
तीन सौ में से 177 बेड फुल
हल्द्वानी। एसटीएच में तीन सौ बेड रखे गए हैं। इनमें से 177 बेड फुल हो चुके हैं। 150 मरीज अन्य गंभीर बीमारियों के भर्ती हैं। इसमें न्यूरो, नेफ्रो, हृदय, गायनी, एसएनसीयू, बर्न समेत अन्य शामिल हैं। बेस अस्पताल में एसटीएच के डाक्टरों को भेजकर ओपीडी तो शुरू करा दी गई है मगर अन्य व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि पांच सौ मरीज तक हम मैनेज कर लेंगे।
दो दिनों में 89 कोरोना रोगी मिले
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में कुछ दिनों में ही तस्वीर बदल गई है। चार अप्रैल को जनपद में पहली बार कोरोना रोगी रिपोर्ट हुआ, इसके बाद देखते-देखते संख्या सौ से अधिक हो चुकी है। अप्रैल के पहले सप्ताह से जनपद में रोगियों का मिलना शुरू हुआ। चार अप्रैल को पांच रोगी रिपोर्ट हुए थे। बाद की अवधि में कई -कई दिन के अंतराल के बाद भी रोगी रिपोर्ट हो रहे थे, लेकिन हाल के दिनों में स्थिति बदल गई है। 23 मई से पहले तक जिले में 28 रोगी थे। पर दो दिनों में ही नैनीताल जिले में 117 रोगी रिपोर्ट हो चुके हैं। इन दो दिनों में ही 89 कोरोना रोगी मिले हैं।