फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अमर उजाला असर: डीएम तय की निजी टैंकरों की दरें

अमर उजाला असर: डीएम तय की निजी टैंकरों की दरें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला असर: डीएम तय की निजी टैंकरों की दरें
पानी की समस्या से ग्रसित संजय कालोनी के लोग - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। पानी की कालाबाजारी की शिकायतें मिलने के बाद डीएम विनोद कुमार सुमन ने टैंकरों के रेट तय कर दिये हैं। रेट लिस्ट का पालन कराने के लिए प्रशासन, जलसंस्थान और परिवहन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। यह अधिकारी लगातार निरीक्षण कर देखेंगे कि कहीं रेट लिस्ट से ज्यादा पैसा तो नहीं वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

हल्द्वानी में मनमानी कीमत वसूल कर पानी के टैंकरों की कालाबाजारी किये जाने की शिकायत डीएम विनोद कुमार सुमन को मिली थी। शिकायत मिलने के बाद हुई जांच में कुुछ हद तक आरोप सही पाए गए। इसके बाद जिलाधिकारी ने टैंकरों के रेट तय करने की कार्रवाई की है। डीएम ने संभागीय परिवहन अधिकारियों, जल संस्थान के अधिशासी अभियंताओं, उप जिलाधिकारियों से कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि टैंकर संचालकों व स्वामियों की ओर से उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक धनराशि न वसूली जाए। प्रतिदिन रैंडमली चेकिंग करतेत हभुए दरों का सत्यापन कार्य किया जाए। तय रेट से अधिक वसूलने वाले टैंकर संचालकों और भवन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


पानी की कालाबाजारी पर तय हो गए टैंकरों के रेट
रेट लिस्ट का पालन कराने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
350 से 550 रुपये तक रखी गई टैंकरों की कीमत।


ये हैं रेट
3000 लीटर क्षमता के टैंकर के लिए अधिकतम धनराशि 350 रुपये
3000 से 5000 लीटर क्षमता के टैंकर के लिए 450 रुपये
5000 लीटर से अधिक क्षमता के टैंकर के लिए 550 रुपये

अमर उजाला ने उठाया था मामला
हल्द्वानी। निजी टैंकर चालकों की मनमानी को लेकर अमर उजाला ने दो मई के अंक में लोगों के प्रतिमाह ढाई करोड़ रुपये का पानी खरीदने की विवशता को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीएम ने चार मई शनिवार को पेयजल समस्या के समाधान को लेकर पेयजल और सिंचाई महकमे के अधिकारियों की बैठक में निजी टैंकरों का मूल्य निर्धारित करने के निर्देश जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता को दिए थे। लेकिन इस संबंध में कोई पत्र जारी नहीं किया गया। अमर उजाला ने छह मई सोमवार के अंक में डीएम के आदेश के बाद भी निजी टैंकरों की दरें निर्धारित नहीं किए जाने संबंधी खबर प्रकाशित की। इसके बाद डीएम ने टैंकरों की दरें निर्धारित करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, जलसंस्थान के ईई को पत्र जारी कर दिया है। हालांकि आज जारी किए गए पत्र में चार मई की तिथि अंकित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed