फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   22 दिन बाद भी नहीं बनी पंप हाउस की टूटी सुरक्षा दीवार

22 दिन बाद भी नहीं बनी पंप हाउस की टूटी सुरक्षा दीवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
22 दिन बाद भी नहीं बनी पंप हाउस की टूटी सुरक्षा दीवार
भीमताल (नैनीताल)। डोब-ल्वेशाल भीमताल के पंप हाउस की टूटी सुरक्षा दीवार को जलसंस्थान 22 दिन बाद भी नहीं बना पाया है। इससे पंप हाउस की मोटरों के और धंसने का भय बना है। वहीं, नाराज पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंबादत्त आर्या ने ग्रामीणों के साथ जलसंस्थान कार्यालय में आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि छह अप्रैल को डोब-ल्वेशाल स्थित पंप हाउस की सुरक्षा दीवार टूटने के साथ करंट फैला था, पंप कर्मियों ने भागकर जान बचाई थी। पंप हाउस के दीवार टूटने के बाद 700 परिवारों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा था। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने पंप हाउस पहुंचकर वैकल्पिक व्यवस्था कर गांवों में पानी पहुंचाया था, लेकिन तब से टूटी सुरक्षा दीवार को नहीं बनाया जा सका है। क्षेत्र के सुनील कुमार ने बताया कि अगर पंप हाउस की मोटर धंस गई तो 700 लोगों को पानी के लिए मोहताज होना पड़ेगा। पंप हाउस कर्मी शेखर भट्ट ने बताया कि सुरक्षा दीवार टूटने से पंप की मोटरों को चालू करने पर पंप हाउस हिल रहा है। इससे पंप हाउस को भी खतरा बना है।
विज्ञापन


22 दिन बाद भी नहीं बनी पंप हाउस की टूटी सुरक्षा दीवार
ग्रामीणों ने दी जलसंस्थान कार्यालय में आंदोलन करने की चेतावनी


पंप हाउस की टूटी सुरक्षा दीवार को जल्द बना दिया जाएगा। इस बाबत विभागीय अधिकारियों से वार्ता चल रही है। -अनिल परिहार, जेई जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed